ePaper

bhagalpur news. मामूली विवाद में कंझिया में इंटर के छात्र की साथी ने चाकू मार कर की हत्या

Updated at : 23 Jan 2026 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. मामूली विवाद में कंझिया में इंटर के छात्र की साथी ने चाकू मार कर की हत्या

नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया गांव स्थित मध्य विद्यालय में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के पास मामूली विवाद में शुक्रवार की शाम चार बजे इंटर के छात्र गांव के ही श्रवण कुमार के पुत्र शिवराज कुमार की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया गांव स्थित मध्य विद्यालय में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के पास मामूली विवाद में शुक्रवार की शाम चार बजे इंटर के छात्र गांव के ही श्रवण कुमार के पुत्र शिवराज कुमार की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. घटना के तुरंत बाद शिवराज को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शिवराज के सीने में बायीं तरफ दिल के पास चाकू से गहरा वार किया गया था. घटना के बाद उसका शरीर पूरी तरह से लहूलुहान हो गया था. सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल और मधुसूदनपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली है. शव का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह कराया जायेगा. पिता के आंखों के सामने हुई घटना पिता श्रवण कुमार ने बताया कि घटना के वक्त वे सरस्वती प्रतिमा के पास ही खड़े थे. जबकि शिवराज अपने दोस्तों के साथ प्रतिमा से करीब सौ मीटर की दूरी पर मैदान में था. इसी दौरान एक बड़े चाकू से शिवराज के साथ पढ़ाई करने वाले नाबालिग आरोपित ने उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया. शिवराज के सीने पर ही दो से तीन बार वार किया गया जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया. श्रवण कुमार ने बताया कि वह अपने पुत्र को बचाने के लिए दौड़ा तभी आरोपित ने कहा कि कोई सटेगा तो उसका वही हाल होगा. श्रवण ने बताया कि आरोपित छात्र के बोलने के बावजूद वह उसकी तरफ बढ़ा, जिसके बाद आरोपित छात्र मौके से भाग गया. वह अपने पुत्र के पास पहुंचा. उसका पुत्र जमीन पर गिरा हुआ था. उसका पूरा शरीर लहुलूहान हो गया था. उसने अपने गमछे से उसके सीने को बांध दिया. फिर वाहन की व्यवस्था की गयी. शिवराज को अस्पताल लाया गया. घरवालों से शिकायत कर देने के बाद गुस्से में था आरोपित सहपाठियों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरोपित छात्र अक्सर लड़कों के साथ झगड़ा करता रहता था. पिछले दिनों उसका झगड़ा शिवराज के साथ भी हो गया. इसके बाद शिवराज ने आरोपित के घरवालों से उसकी शिकायत कर दी. इसके बाद आरोपित के घरवालों ने उसे डांट लगायी थी. इसी डांट से वह गुस्से में था. उसने शिवराज की जान ले ली. घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंच कर छानबीन की है. सिटी एसपी ने आरोपित के घर से मोबाइल किया बरामद मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कंझिया में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा स्थल के पास शुक्रवार शाम सवा चार बजे के करीब दो नाबालिग छात्रों के बीच पुरानी रंजिश थी. इसी को लेकर चाकू मार कर एक छात्र ने दूसरे छात्र की हत्या कर दी. इस मामले की जांच करने सिटी एसपी मौके पर पहुंचे. लोगों ने बताया कि इस घटना में नाबालिग अभियुक्त ने तीन से चार वार छाती के नजदीक धारदार चाकू से किया. एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल को चिन्हित किया. इसके बाद अभियुक्त के घर पहुंचे. पड़ोस के लोगों से पूछताछ की. अभियुक्त के घर एसपी जब पहुंचे तो घर का मेन गेट बंद पाया. फिर झांक कर देखने पर घर की चाभी दिखी. इसे डंडे से बाहर करवाया. अभियुक्त के घर के अंदर जाकर जांच की. घर से सभी फरार मिले. घर के छज्जे पर छिपाकर रखा हुआ एक मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया. कहा ये भी जाता है कि शिवराज को आरोपित ने जैसे देखा उसका चश्मा ले लिया. हाथ में लेकर घुमाने लगा. कहा- बुलाओ, किसको बुलाते हो. तुमसे दुश्मनी तो पहले से था. आज सब कसर निकालेंगे. दोनों के बीच विवाद हुआ. मृतक के पिता मौके पर पहुंचे. बेटे और नाबालिग आरोपित छात्र की समझाने लगे. इसी बीच आरोपित ने अपने घर से जाकर चाइनीज धारदार चाकू लाया और शिवराज पर प्रहार कर दिया. सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कांझिया में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई. इसमें एक नाबालिग 12 कक्षा के छात्र की मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी. अभियुक्त भी नाबालिग है. घर छोड़ कर सभी फरार हो गये हैं. जल्द घटना में शामिल अभियुक्त को हिरासत में लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन