बस खरीद के लिए ऋण योजना का लाभ लेने नहीं आये पांच आवेदक

Updated at : 23 Jul 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
बस खरीद के लिए ऋण योजना का लाभ लेने नहीं आये पांच आवेदक

अनुदान पर दी जानेवाली बसों को लेकर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को बैठक की. इस वर्ष के लिए सभी प्रखंडों को मिलाकर कुल 105 आवेदकों को ऋण पर बस मुहैया कराया जाना है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 61 लोगों के आवेदन को अंतिम रूप दिया गया था, लेकिन अभी तक नवगछिया, नारायणपुर, बिहपुर व घोघा के पांच आवेदकों को बैंकों द्वारा बस ऋण मुहैया कराया जाना शेष है.

विज्ञापन

अनुदान पर दी जानेवाली बसों को लेकर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को बैठक की. इस वर्ष के लिए सभी प्रखंडों को मिलाकर कुल 105 आवेदकों को ऋण पर बस मुहैया कराया जाना है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 61 लोगों के आवेदन को अंतिम रूप दिया गया था, लेकिन अभी तक नवगछिया, नारायणपुर, बिहपुर व घोघा के पांच आवेदकों को बैंकों द्वारा बस ऋण मुहैया कराया जाना शेष है. डीएम ने संबंधित बैंक अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर बस मुहैया कराने का निर्देश दिया. डीटीओ को सभी आवेदकों के साथ मीटिंग कर लेने का निर्देश दिया. आवेदकों से अंतिम सहमति ले ली जायेगी कि वह बस लेना चाहते हैं कि नहीं. उनके पास किसी कागज की कमी रहने पर उसे भी बनवा देने का निर्देश दिया गया. एलडीएम को सभी बैंकर के साथ बैठक कर उन्हें ऋण पर बस उपलब्ध कराने की योजना के लिए सरकार के गाइडलाइन से अवगत करा देने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन