देर रात भागलपुर पहुंचे इंस्पेक्टिंग जस्टिस, आज करेंगे न्यायालय का निरीक्षण

देर रात भागलपुर पहुंचे इंस्पेक्टिंग जस्टिस, आज करेंगे न्यायालय का निरीक्षण
भागलपुर पहुंचे पटना हाई कोर्ट से विगत 25 जनवरी को जिला व्यवहार न्यायालय के निरीक्षण को पहुंची विशेष टीम के बाद शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सह इंस्पेक्टिंग जज अनिल कुमार सिन्हा निरीक्षण करेंगे. इंस्पेक्टिंग जस्टिस गुरुवार देर रात अपनी एक टीम के साथ भागलपुर पहुंचे. जिला अतिथि गृह में उनका स्वागत किया गया. शुक्रवार सुबह जिला के न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात के बाद वह 10 बजे भागलपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचेंगे. जहां वह कांडों के निस्तारण, जेनरल ऑडिट, न्यायालय के भवन के रख रखाव सहित कई अन्य बिंदुओं की जांच करेंगे. उनके स्वागत के लिए न्यायालय में तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है. ईओयू के डीएसपी पहुंचे भागलपुर, नवगछिया में की जांच भागलपुर में कुछ दिन पूर्व ही भागलपुर में इंट्री पासिंग मामले की जांच के लिए ईओयू की टीम भागलपुर पहुंची थी. जिसके बाद गुरुवार ईओयू के डीएसपी के रैंक के पदाधिकारी भी भागलपुर पहुंचे हैं. भागलपुर पहुंचने के बाद उन्होंने उनकी टीम के द्वारा अब तक किये गये साक्ष्य संकलन की विस्तृत रिपोर्ट ली. मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने एनएच 80 पर भागलपुर से पीरपैंती और नवगछिया रूट में भी इंट्री पासिंग माफियाओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली है. मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. शहीद दिवस पर रखा मौन, विश्व कुष्ठ दिवस को लेकर ली शपथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को लेकर मनाये गये शहीद दिवस के अवसर पर भागलपुर पुलिस जिला में थानों सहित सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में अधिकारियों, पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही विश्व कुष्ठ दिवस को लेकर पुलिस जिला में ””स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान”” चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति को उचित इलाज और सामाजिक भेदभाव समाप्त कर महात्मा गांधी के कुष्ठ मुक्त भार के सपने को साकार करने की शपथ भी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




