bhagalpur news. मारवाड़ी कॉलेज में मतदान के महत्व के बारे में दी जानकारी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मारवाड़ी कॉलेज में मतदान के महत्व के बारे में दी जानकारी

मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर में शुक्रवार को कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विजय कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले चुनाव आयोग की स्वीप योजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर में शुक्रवार को कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विजय कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले चुनाव आयोग की स्वीप योजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो डॉ संजय कुमार झा, पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ शरच्चंद्र राय, टीएमबीयू एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार, विश्वविद्यालय खेल सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल, डॉ रविशंकर प्रसाद और डॉ महफूज आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ विजय कुमार ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की रूपरेखा बताई. डॉ जायसवाल ने मतदान के संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा की, जबकि डॉ राहुल कुमार ने स्वीप कार्यक्रम की आवश्यकता बताई. प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को गोद लिए गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की सलाह दी. धन्यवाद ज्ञापन डॉ रविशंकर प्रसाद ने किया और संचालन मयंक झा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश नंदन, मयंक झा, मोहित झा, रौशन, प्रिंस, कृष्णा, श्याम, दीपशिखा रंजना, निशा, शुभम, राज भारती और अमन की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन