Bhagalpur news : उद्घाटन मुकाबले में जमुई ने बांका को 62 रन से हराया
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व भागलपुर जिला क्रिकेट के बैनर तले सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में अंगिका जोन के तहत अंडर-23 वन डे ट्रॉफी सोमवार से शुरू किया गया
विज्ञापन
– सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में अंगिका जोन के तहत अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी का आयोजन
– प्रतियोगिता में भागलपुर सहित छह ज���ला की टीमें ले रही भागवरीय संवाददाता, भागलपुर
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व भागलपुर जिला क्रिकेट के बैनर तले सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में अंगिका जोन के तहत अंडर-23 वन डे ट्रॉफी सोमवार से शुरू किया गया. इसमें छह जिले की टीमें भाग ले रही हैं. उद्घाटन मुकाबले में जुमई की टीम ने बांका को 62 रनों से पराजित कर दिया. सुबह बांका टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. 50 ओवर के खेल में जुमई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 244 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में राजा ने 77 व विशाल ने 75 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में बांका की ओर से नवनीत ने तीन, आदित्य व रितेश ने दो-दो विकेट चटकाये.45वें ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हुई बांका की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम 44.1 ओवर में 182 रन ही बना सकी. बल्लेबाजी में रितेश ने 47 रन व शिवम ने 36 रनों का योगदान दिया. जमुई की ओर से गेंदबाजी में काव्या व शिवम ने तीन-तीन विकेट और बादल ने दो विकेट झटके. अंपायर बीसीए पैनल के मनोहर कुमार व राघव ठाकुर थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया. मंगलवार को लखीसराय व जमुई के बीच मैच खेला जायेगा. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, डाॅ विश्वनाथ, डॉ अर्जुन कुमार, बीसीए ऑब्जर्वर मो रहमतुल्लाह, सचिव प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करुण सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










