BAU News: बीएयू में पीजी महिला टीम ने 9 विकेट से यूजी की टीम को दी शिकस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 11:54 PM
बीएयू में आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को फाइनल मैच बिहार कृषि कॉलेज सबौर की पीजी की टीम और यूजी टीम के बीच खेला गया
प्रतिनिधि, सबौर
बीएयू में आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को फाइनल मैच बिहार कृषि कॉलेज सबौर की पीजी की टीम और यूजी टीम के बीच खेला गया. इसमें यूजी टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 52 रन बनायी. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीजी की टीम 6.5 ओवर में एक विकेट खोकर 53 रन बनाकर जीत दर्ज की. टाॅप स्कोरर रूबी कुमारी तथा रिचा रघुवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. महिला क्रिकेट प्रतियोगिता-2024 का खिताब पीजी व पीएचडी की टीम ने हासिल किया. महिला क्रिकेट प्रतियोगिता अब प्रतिवर्ष करायी जायेगा.बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कुलपति को मिला सम्मान
बीएयू के कुलपति डॉ डीआर सिंह को जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय गुजरात में कृषि और बागवानी शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अमीत प्रबुद्ध मनीषी पुरस्कार-2024 से मंगलवार को सम्मानित किया गया. जेएयू के सहयोग से सीएचएआइ, नयी दिल्ली द्वारा खाद्य पोषण और उद्यमिता के लिए डिजिटल बागवानी का आयोजन किया गया.बीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
बिहार कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को सस्य विज्ञान एवं मृदा विज्ञान के ऑन फार्म ट्रायल को अंतिम रूप देने को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सह निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आरएन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला में देश के विभिन्न कोनों से आए कृषि वैज्ञानिकों ने अपनी-अपनी सलाह दी. इस कार्यशाला में जोन-IV में आने वाले सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के विषय वस्तु विशेषज्ञों ने भाग लिया. इस अवसर पर आसाम कृषि विश्वविद्यालय आसाम के डाॅ एचसी भट्टाचार्या, डाॅ डीवी सिंह, डाॅ राकेश कुमार, डाॅ एसके सिंह सहित अन्य नामचीन वैज्ञानिकों ने कार्यशाला को संबोधित किया. वैज्ञानिकों ने कृषि के गहन पहलुओं को वैज्ञानिक तौर पर समझने की सलाह दी. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, केवीके सबौर के सह-निदेशक मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख वैज्ञानिक डॉ एसके पाठक ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










