Bhagalpur News. विसर्जन शोभायात्रा रूट तय, आज दोपहर से विक्रमशिला सेतु पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. विसर्जन शोभायात्रा रूट तय, आज दोपहर से विक्रमशिला सेतु पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद

मां काली की प्रतिमा विसर्जित करने का रूट निर्धारित.

विज्ञापन

-गत वर्ष निर्धारित रूट से ही आगे बढ़ेगी शोभायात्रा, 13 ड्रॉप प्वाइंट बनाये गये

काली पूजा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विसर्जन रूट को निर्धारित कर दिया है. पिछले वर्ष तय किये गये रूट से ही विसर्जन शोभायात्रा आगे बढ़ेगी. मालूम हो कि काली पूजा विसर्जन शोभायात्रा बुधवार की रात से शुरू होगी. शहरी क्षेत्र में विक्रमशिला पुल के रास्ते आने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश बुधवार दोपहर से पूरी तरह बंद रहेगा. रात 10 बजे के बाद से विसर्जन रूट पर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलेगा, यह व्यवस्था अगले दिन गुरुवार तक जारी रहेगी. विसर्जन को लेकर विभिन्न जगहों पर जिलाधिकारी के आदेश पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. विसर्जन रूट पर बिजली की आपूर्ति बंद रखने का निर्देश पूर्व में ही विभाग को दे दिया गया है. पुलिस द्वारा सभी पूजा समितियों की निगरानी की जा रही है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है.

ड्रॉप प्वाइंट और बैरिकेडिंग

यातायात डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि विसर्जन रूट पर 13 ड्रॉप प्वाइंट बनाए गए हैं. इनमें से नौ स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे, जबकि डिक्सन मोड़ के पास, पटल बाबू रोड में और मोजाहिदपुर थाना के सामने मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी. अतिरिक्त पुलिस बल, सीपीएफ और क्यूआरटी टीमें भी तैनात रहेंगी.

विसर्जन रूट

स्टेशन चौक से शुरू होकर वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, बूढ़ानाथ रोड, मानिक सरकार चौक, आदमपुर घाट, बड़ी खंजरपुर होते हुए मुसहरी घाट में समाप्त होगा. मुसहरी घाट पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है.

जनता से अपील

यातायात डीएसपी संजय कुमार ने आम जनता से अनुरोध किया कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें और सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो. डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए विसर्जन रूट में बदलाव संभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन