bhagalpur news. पढ़ाई के साथ फिटनेस भी जरूरी, जल्द जिम चालू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 1:06 AM

विज्ञापन

सुलतानगंज स्थित मुरारका कॉलेज में छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए जिम की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गयी है

विज्ञापन

सुलतानगंज स्थित मुरारका कॉलेज में छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए जिम की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गयी है. इसको लेकर छात्र रालोमो के प्रतिनिधियों ने कॉलेज प्रशासन से जिम को जल्द शुरू कराने की मांग की है. कॉलेज अध्यक्ष नवल कुमार ने प्रभारी प्राचार्य डॉ नागेंद्र तिवारी को आवेदन सौंपकर कॉलेज परिसर में जिम को शीघ्र चालू कराने की मांग की. कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. नियमित व्यायाम से छात्रों की एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में भी बेहतर परिणाम मिलते हैं. छात्रों का कहना है कि मुरारका कॉलेज में जिम जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है. ऐसे में कॉलेज प्रशासन को इस दिशा में जल्द पहल करनी चाहिए. फिटनेस उपकरण लगाने की मांग छात्र रालोमो के जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा और विवि कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा ने भी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि कॉलेज में जिम को जल्द शुरू किया जाये और आवश्यक व्यायाम उपकरण उपलब्ध कराये जायें. इसके साथ ही कॉलेज मैदान में भी कुछ फिटनेस उपकरण लगाये जायें, ताकि मॉर्निंग वॉक और दौड़ लगाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिल सके. आंदोलन की चेतावनी कॉलेज अध्यक्ष नवल कुमार ने कहा कि यदि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगा. मौके पर इवन कुमार, सुजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, कौशल कुमार, प्रशांत कुमार, गुरु, विशाल कुमार, शांति कुमारी और प्रेम सागर कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन