सभी मोबाइल कंपनियां दें आंकड़ा, तो लॉक डाउन के दौरा शहर आये लोगों का चल जायेगा पता

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 5:36 AM

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार सरकार के निर्देश पर एक मोबाइल कंपनी ने अपने ग्राहकों को डाटा उपलब्ध कराया. जिसके आधार पर कहा गया है कि जो सिम बाहर लॉकडाउन के पहले प्रयोग होता था, वह अब शहर के विभिन्न इलाकों में हो रहा है. यह आंकड़ा मात्र एक कंपनी का है. जिले में कई मोबाइल कंपनियां […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार सरकार के निर्देश पर एक मोबाइल कंपनी ने अपने ग्राहकों को डाटा उपलब्ध कराया. जिसके आधार पर कहा गया है कि जो सिम बाहर लॉकडाउन के पहले प्रयोग होता था, वह अब शहर के विभिन्न इलाकों में हो रहा है. यह आंकड़ा मात्र एक कंपनी का है. जिले में कई मोबाइल कंपनियां मौजूद हैं. ऐसे में अगर सभी कंपनी इसी तरह का आंकड़ा उपलब्ध करा दें, तो जिला प्रशासन को राहत मिल सकती है. कंपनी ग्राहक का नाम और पता भी उपलब्ध कराती है, जिससे इन लोगों का जांच भी आसानी से हो सकता है.:

इन लोगों में अगर कोई कोरोना का शिकार हुआ, तो उसे समय रहते इलाज के लिए लाया जा सकता है. वहीं, हैरान करने वाली बात यह भी है कि ऐसे लोग दूसरे राज्य से शहर तो आ गये, लेकिन परिवार को खतरे में डाल कर खुद सब के साथ घर के अंदर रह रहे हैं. इन लोगों को खुद बाहर आकर अपनी जांच करानी चाहिए. जिससे कोरोना पर काबू पाया जा सके. वहीं, बताया जा रहा है कि सरकार अब दूसरी मोबाइल कंपनी से भी इसी तरह का आंकड़ा लेने वाली है.

जिससे कितने लोग शहर आये और कितनों ने जांच करायी, इसका पता चल सके. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई दिशा निर्देश जिला प्रशासन को नहीं आया है. वहीं, दूसरी ओर बाहर से आये लोगों की खोज शुरू कर दी गयी है. सभी संबंधित पदाधिकारी लिस्ट के आधार पर लोगों से संपर्क कर उन्हें जांच में सहयोग करने को कह रहे हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन