Bhagalpur news मेले की तैयारी की मैं स्वयं निगरानी करूंगा : नगर विकास मंत्री

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 19 May 2026 11:43 PM

विज्ञापन

श्रावणी मेले में कांवरिया को बेहतर सुविधा मिलेगी. मेला की तैयारी की मैं स्वयं निगरानी करूंगा.

विज्ञापन

श्रावणी मेले में कांवरिया को बेहतर सुविधा मिलेगी. मेला की तैयारी की मैं स्वयं निगरानी करूंगा. बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग सह सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री व भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंगलवार को सुलतानगंज में उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले कांवरियों को पहले से अधिक बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. पटना से भागलपुर जाने के दौरान सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया. विधायक प्रो ललित नारायण मंडल के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, फूल-माला और बुके देकर उनका अभिनंदन किया.

भागलपुर से पुराना लगाव, विकास के लिए करेंगे हर संभव काममंत्री ने कहा कि भागलपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाने पर वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं. उन्होंने कहा कि करीब 12 वर्ष पूर्व उन्हें इसी जिले की जिम्मेदारी मिली थी और इस क्षेत्र से उनका विशेष जुड़ाव रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसका उद्देश्य जनकल्याण और क्षेत्र का विकास है. जितना संभव होगा, उतना बेहतर काम किया जायेगा.

श्रावणी मेला की तैयारी पर सरकार का फोकस

उन्हाेंने कहा कि 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर विभिन्न विभागों और अधिकारियों से तैयारी की जानकारी ली जायेगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि 2024 में पर्यटन मंत्री रहते हुए भी उन्होंने मेला व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया था और इस बार प्रभारी मंत्री के रूप में उनकी प्राथमिकता रहेगी कि कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

कांवरियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

मंत्री ने कहा कि मेला क्षेत्र में आवासन, पेयजल, रोशनी, सुरक्षा, सफाई, ट्रैफिक और स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा. जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को समय से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया जायेगा ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके.

श्रावणी मेला को भव्य बनाने को लेकर प्रभारी मंत्री से हुई चर्चा : विधायक

सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने कहा है कि श्रावणी मेले को भव्य, ऐतिहासिक एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर प्रभारी मंत्री से विशेष चर्चा हुई है. प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर श्रावणी मेला के सफल संचालन व बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर कई मांगें रखी गईं. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मेला उद्घाटन करने का भी आश्वासन प्रभारी मंत्री ने दिया है. मुख्यमंत्री को मेला उद्घाटन के लिए औपचारिक आमंत्रण भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि इस बार का श्रावणी मेला ऐतिहासिक, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त हो. स्टेशन परिसर में विधायक के स्वागत के दौरान पवन केसान, सदानंद कुमार, मिथिलेश कुमार चन्द्रवंशी, विकास कुमार कर्ण, रुबी देवी, प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा, चंदन कुमार, शशि भूषण कुमार, भुट्टो मांझी, निरंजन कुमार,कन्हैया झा, प्रवीण कुमार सहित काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व स्थानीय नेता मौजूद थे.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन