भारी मात्रा में शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 12:30 AM
भारी मात्रा में शराब बरामद
नवगछिया.
परवत्ता थाना पुलिस ने जाह्वी चौक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि प्याजो गाड़ी से पुलिस ने शराब बरामद किया. पुलिस को सूचना मिली थी वाहन से शराब की बड़ी खेप विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ से गुजरने वाली हैं. पुलिस ने जाह्वी चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान प्याजो गाड़ी चालक वाहन वहीं खड़ी कर फरार हो गया. पुलिस ने जांच के दौरान वाहन से 250 लीटर शराब बरामद की.पीएम आवास के सर्वे फार्म भराने के नाम वसूली कराने का मामला
अकबरनगर.
नगर पंचायत अकबरनगर के आवास विहीन लोगों का पीएम आवास योजना के लिए सर्वे कर फॉर्म भराया जा रहा है. लाभुकों से फॉर्म के साथ कागजात की मांग की गयी है. वार्ड पार्षद पिंटू कुमार ने कागजात मांगने का विरोध किया. बताया कि पीएम आवास के लिये लाभुकों का सर्वे कर सिर्फ फाॅर्म भरकर विभाग को भेजने का आदेश है. आवास मिलने की बात कह शपथपत्र, वंशावली के साथ जमीन की कागजात मांगी जा रही है. आरोप लगाया कि लाभुकों से चार से पांच हजार रुपये लिये जा रहे हैं. कार्यालय के एक कर्मी, एक वकील से मिलीभगत कर यह काम कर रहा है. वार्ड पार्षद ने इस पूरे मामले से कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराते हुए शिकायत की है.अनावश्यक नहीं लिये जायेंगे कागजात जिस समय लाभुकों का अंतिम चयन होगा उस वक्त जरूरत के कागजात लिये जाने की वार्ड पार्षद ने मांग की. कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना के लाभुकों से बेवजह कागजात की मांग की जा रही है. लाभुकों को आर्थिक क्षति हो रही है. कार्यालय में सूचना प्रकाशित कर दिया गया है कि विभाग के नियमानुसार ही फाॅर्म लिया जायेगा. अनावश्यक कागजात नहीं लिये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










