Bhagalpur News : डिक्सन मोड़ व इशाकचक के लिए सर्विस रोड निर्माण की उम्मीद बंधी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 1:33 AM

विज्ञापन

भोलानाथ रेलवे ओवर ब्रिज से डिक्सन मोड़ और इशाकचक के लिए सर्विस रोड मिलने की उम्मीद बनी है. सर्विस रोड मिलने से क्षेत्रीय लोगों को सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

भोलानाथ रेलवे ओवर ब्रिज से डिक्सन मोड़ और इशाकचक के लिए सर्विस रोड मिलने की उम्मीद बनी है. सर्विस रोड मिलने से क्षेत्रीय लोगों को सुविधा मिलेगी. खासकर ईश्वरनगर, ईशाकचक, लालूचक, सरमसपुर, लोदीपुर, बसंतपुर के लोगों को सर्विस रोड नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है.सर्विस रोड निर्माण से पहले यहां की तकनीकी फिजिबिलिटी जांची जायेगी. पुल निर्माण निगम की टीम के अमीन से नापी करायेगी. इस दौरान सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआइए) समिति के सदस्य भी रहेंगे. सर्विस रोड की मांग इलाके लोग लंबे समय से करते रहे हैं. आरओबी निर्माण से पूर्व के दिनों तक सर्विस रोड मिलने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन, मुख्यालय स्तर से प्रपोजल को रिजेक्ट कर देने से इस पर पानी फिर गया था. वहीं, अब फिर से सर्विस रोड मिलने की आस बनी है.

मंगलवार को आदमपुर स्थित पुल निर्माण निगम कार्यालय में एसआइए की बैठक हुई. इसमें शहर के प्रबुद्धजन भी शामिल हुए. सर्विस रोड पर चर्चा हुई. इसमें तय हुआ कि पहुंच पथ बनाने की संभावना तलाशी जायेगी. बैठक में सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) समिति के अध्यक्ष प्रताप विवि जयपुर के पूर्व कुलपति डॉ उग्रमोहन झा, टीएमबीयू के पूर्व कुलपति डॉ क्षमेंद्र कुमार सिंह, सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर मो.रहमतुल्ला, पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता ज्ञानचंद्र दास, एसएम कॉलेज की समाजशास्त्र एचओडी नाहीद इरफान, वार्ड 47 के पार्षद प्रतिनिधि मो. नसीमुद्दीन, वार्ड 48 पार्षद कुमारी कल्पना, भोलानाथ संघर्ष समिति के संयोजक प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष नारायण मालाकार, सचिव दीपक सिंह, सच्चिदानंद मिश्र, डॉ सुनील कुमार, सिकंदर शर्मा, कमल जायसवाल, विक्कू सिंह अन्य थे.

सर्विस रोड मिलने से रास्ता होगा आसान

क्षेत्रीय लोग बारिश के दौरान भोलानाथ अंडरपास के जलजमाव की समस्या की वजह से सर्विस रोड की मांग लंबे समय कर रहे है. लोगों का कहना है कि रेलवे ओवर ब्रिज बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा. लेकिन, आरओबी पर कैसे चढ़ेंगे, इसके लिए चिंतित हैं. क्षेत्र का यह मुख्य मार्ग होने के चलते लोग सर्विस रोड की मांग की जा रही है. लोगों की मांग है कि भोलानाथ पुल से विषहरी स्थान की ओर भी आरओबी पर चढ़ने के लिए संपर्क मार्ग बने. इससे रास्ता आसान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन