Bhagalpur News: हेमन ट्रॉफी : बांका ने लखीसराय को 10 विकेट से हराया

Updated at : 10 Mar 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: हेमन ट्रॉफी : बांका ने लखीसराय को 10 विकेट से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे सीनियर वर्ग हेमन ट्राॅफी प्रतियोगिता में सोमवार को बांका की टीम ने 10 विकेट से लखीसराय पर आसान जीत दर्ज की.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे सीनियर वर्ग हेमन ट्राॅफी प्रतियोगिता में सोमवार को बांका की टीम ने 10 विकेट से लखीसराय पर आसान जीत दर्ज की. बांका के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. 40 ओवर के खेल में लखीसराय की टीम 27 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन का स्कोर खड़ा की. बल्लेबाजी में श्रीनिवास ने सर्वाधिक 27, रवि विनोद ने 25 व रवि राज ने 12 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में बांका की तरफ से राशिद व हिमांशु ने तीन-तीन विकेट व नवनीत ने दो विकेट चटकाये.

11वें ओवर में ही बांका ने बिना विकेट खोये हासिल किया जीत का लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने 10.1 ओवर में ही बिना विकेट खोये जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. बल्लेबाजी में विनीत चौधरी 51 रन व पुनीत ने 43 रनों का योगदान दिया. लखीसराय के सभी गेंदबाज विकेट लेने में असफल रहे. मैच में अंपायर एमडी शाहिद अख्तर व अमरेंद्र पांडे थे. स्कोरिंग में अंकित अमृत राज व शिवम कुमार थे. मंगलवार को लखीसराय व भागलपुर के बीच मैच खेला जायेगा. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, डॉ अर्जुन कुमार , मोहम्मद रहमतुल्लाह, डॉ विश्वनाथ, सचिव प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करुण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन