ePaper

bhagalpur news. नहाय-खाय के साथ हरतालिका तीज आज से, फल-सब्जी व पूजन सामग्री बाजार में रही रौनक

Updated at : 24 Aug 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. नहाय-खाय के साथ हरतालिका तीज आज से, फल-सब्जी व पूजन सामग्री बाजार में रही रौनक

भागलपुर में हरितालिका तीज.

विज्ञापन

-नहाय-खाय को लेकर बाजार में हरी सब्जियों की कीमत में और उछाल, 10 रुपये प्रति किलो फिर बढ़ी कीमतअखंड सुहाग का व्रत तीज को लेकर सोमवार को सुहागिन महिलाएं गंगा स्नान कर विभिन्न प्रकार का व्यंजन तैयार करेगी. फिर अपने पति को भोजन करा भोजन ग्रहण करेगी. मंगलवार को सुहागिन महिलाएं बिना अन्न व जल के दिन भर उपवास करेंगी. इसे लेकर रविवार को छुट्टी के दिन भी बाजार में रौनक रही. खासकर नहाय-खाय को लेकर सब्जी बाजार व व्रत को लेकर फल व पूजन सामग्री बाजार में व्रतियों की भीड़ उमड़ी.

सभी चीजों की कीमत बढ़ी, लेकिन व्रतियों का उत्साह नहीं हुआ कम

तीज को देखते हुए बाजार में सभी चीजों की कीमत बढ़ गयी, लेकिन व्रतियों का उत्साह कम नहीं हुआ. आनंद चिकित्सालय रोड, लोहिया पुल के नीचे ईख 30 रुपये डंडा से लेकर 50 रुपये डंडा तक हो गया. पूजन सामग्री सामान्य रूप से 10 रुपये पुड़िया, डलिया में चढ़ने वाला सुहाग का सामान 10 रुपये पैकेट बिक रहा था. सब्जी बाजार में अधिकतर सब्जियां की कीमत 40-50 रुपये किलो रही. भिंडी 30 रुपये से बढ़कर 40-50 रुपये किलो, करेली 50 रुपये किलो से बढ़कर 60 रुपये, परवल 40 से बढ़कर 50 रुपये, ककोरी कहीं 30 रुपये पाव, तो कहीं 40 रुपये पाव, हरी मिर्च 60 से 70 रुपये किलो, टमाटर 60 से 70 रुपये किलो, बैगन 40 से 50 रुपये किलो, भटा 60 रुपये किलो, फूलगोभी 40 से 50 रुपये पीस, खीरा 70 से 80 रुपये किलो बिके.

बाजार में नये फल आने से मिली राहत

वहीं व्रत को लेकर डलिया, फल, मिठाई, पूजन सामग्री से लेकर व्रतियों ने सुहाग की अन्य सामग्री की खरीदारी की. फल बाजार में नये फल आने से व्रतियों को राहत मिली. सेब की कीमत 150-200 से घटकर 100-120 रुपये किलो, अनार 200 से घटकर 150 से 180 रुपये किलो, नारंगी 100 रुपये किलो, नासपाती 100 से 120 रुपये किलो और मौसमी 60 से 70 रुपये किलो बिक रहे हैं. केला प्रति दर्जन 10 रुपये कीमत बढ़ गयी. जो केला 30 रुपये दर्जन थे, वहीं 40 से 50 रुपये दर्जन बिक रहे हैं. अमरूद 100 रुपये किलो बिक रहे हैं. छोटी डलिया की कीमत दो दिन में 40 रुपये की बजाय 50 से 60 रुपये पीस हो गयी. इसके अलावा भगवान शंकर व माता पार्वती की प्रतिमा 100 से 300 रुपये तक बिके. मिठाई दुकानदार नंदकिशोर साह ने बताया कि भागलपुर में अब रेडीमेड पकवान का प्रचलन है. अभी बाजार में 350 से 450 रुपये किलो ठेकुआ व अन्य पकवान मिल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन