Bhagalpur News: नाथनगर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा

Updated at : 18 Feb 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: नाथनगर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा

मंगलवार को रेलवे स्टेशन नाथनगर परिसर स्थित मां तारा मंदिर, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं रामघुन के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाथनगर

मंगलवार को रेलवे स्टेशन नाथनगर परिसर स्थित मां तारा मंदिर, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं रामघुन के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा रेलवे स्टेशन से निकलकर गोलदारपट्टी, केबी लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामनानाथ मंदिर पहुंची. पुनः वापस इसी मार्ग से होते हुए ललमटिया नरसिंह भगवान ठाकुरबाड़ी पहुंची. वहां नरसिंहेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-पाठ कर भक्तगण कलश में जल भरकर पुनः तारा मंदिर पहुंचे.

माथे पर कलश रख यात्रा को सुशोभित कर रहीं महिलाएं

सैकड़ों महिलाएं अपने माथे पर कलश रखकर शोभायात्रा सुशोभित करने में जुटी रही. सुरक्षा के दृष्टिकोण से नाथनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बटोरन मंडल, महिला शांतिदूत की प्रमुख नीलम देवी, वार्ड पांच के पार्षद प्रतिनिधि मो सैफुल्लाह अंसारी, वार्ड 11 के पार्षद प्रतिनिधि अमरकांत मंडल सहित प्राण-प्रतिष्ठा पूजन करवा रहे पंडित सत्येंद्र मिश्रा, माना शुक्ला, विकास मिश्रा, दिलीप शुक्ला, बिवभ मिश्रा, अजय शुक्ला सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन