आज से मंदिरों, रेस्टोरेंट व मॉल में दिखेगी रौनक
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jun 2020 11:42 PM
केंद्र सरकार ने जरूरी दिशा-निर्देश दे मंदिर, रेस्टोरेंट व मॉल को खोलने की स्वीकृति दे दी है. आठ जून सोमवार को शहर के अधिकतर मंदिर, रेस्टोरेंट व मॉल को पूरी तरह से खोल दिया जायेगा.
भागलपुर : केंद्र सरकार ने जरूरी दिशा-निर्देश दे मंदिर, रेस्टोरेंट व मॉल को खोलने की स्वीकृति दे दी है. आठ जून सोमवार को शहर के अधिकतर मंदिर, रेस्टोरेंट व मॉल को पूरी तरह से खोल दिया जायेगा. शहर के विभिन्न मंदिरों, रेस्टोरेंट व शॉपिंग मॉल को सेनिटाइज किया गया और कोरोना से बचाव की तैयारी पूरी कर ली गयी. मंदिरों के प्रबंधक व महंत ने केंद्र सरकार के निर्देश का पालन करने की बात कही.
बूढ़ानाथ मंदिर के प्रबंधक वाल्मीकि सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर सारी व्यवस्था कर दी गयी है. मुख्य द्वार पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जायेगी. मंदिर के पंडितों को दूरी बना कर बैठने की व्यवस्था की गयी है. आदमपुर स्थित शिवशक्ति मंदिर के महंत अरुण बाबा ने बताया कि सरकार के सभी आदेश पर अमल किया जायेगा. मंदिर श्रद्धालुओं के हित के लिए है. सरकार ने भी सभी दिशा-निर्देश श्रद्धालुओं के हित को ध्यान में रख कर ही दिया है. कुपेश्वरनाथ मंदिर, मनसकामना नाथ, भूतनाथ मंदिर आदि में भी बेहतर व्यवस्था की गयी है.
कुप्पाघाट आश्रम के प्रवक्ता डॉ गुरु प्रसाद बाबा ने बताया कि कुप्पाघाट का मुख्य द्वार बंद रखा जायेगा. मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं को जांच-परख कर ही आश्रम में प्रवेश कराया जायेगा. जिलाधिकारी से भी सुरक्षा के इंतजाम की मांग की गयी है. जैन सिद्धक्षेत्र मंत्री सुनील जैन ने बताया कि बाहरी यात्रियों को अभी यात्रा नहीं करने की अपील की गयी है. हालांकि मंदिर में सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिये गये हैं.
दिल्ली चावला वाला रेस्टोरेंट के पंकज पोद्दार ने बताया कि रेस्टोरेंट को प्रतिदिन सेनिटाइज कराया जायेगा. ग्राहकों को बैठने की व्यवस्था दूरी बनाकर की जायेगी. स्क्रीनिंग व सेनिटाइज की सुविधा दी जायेगी. मेट्रो प्लाजा के संचालक सचिन राज ने बताया कि यहां पर होम डिलिवरी को बढ़ावा मिल रहा है. मेट्रो राजदरबार व मेट्रो मिर्ची के संचालक बंटी शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए होम डिलिवरी फ्री कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










