भागलपुर सहित चार टीम क्वार्टर फाइनल में

मैच प्वाइंट के आधार पर भागलपुर, बिहार एकलव्य, पश्चिम चंपारण व कैमूर की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है.
सैंडिस कंपाउंड में चल रही राज्यस्तरीय अंडर-14 बालक स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को पांच मैच खेला गया. मैच प्वाइंट के आधार पर भागलपुर, बिहार एकलव्य, पश्चिम चंपारण व कैमूर की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि लीग मैच के बाद क्वार्टर फाइनल के मैच खेले जायेंगे. इससे पहले सोमवार को पांच मैच खेले गये. पहले मैच में कैमूर ने लखीसराय टीम को 2-1 से पराजित कर दिया. कैमूर की तरफ से दिवाकर कुमार व जैद अंसारी ने टीम के लिए एक-एक गोल दागा. लखीसराय की ओर से कुणाल कमल ने एक गोल किया. दूसरे मैच में बेगूसराय ने शेखपुरा को 4-0 से हराया. बेगूसराय की ओर से रुद्रांश कुमार, चिराग राज, प्रियांशु कुमार व आयुष राज ने एक-एक गोल किया. तीसरे मैच में गया ने सारण को 2-1 से पराजित किया. गया की तरफ से आदर्श राज प्रिंस राज ने गोल दागा. सारण की ओर से एक गोल आर्यन कुमार ने किया. खेल पदाधिकारी ने बताया कि चौथे मैच में भागलपुर ने अररिया को 5-0 से हराया. भागलपुर की तरफ से रोहित बेसरा, सनी कुमार, संदीप कुमार व अर्जुन कुमार ने गोल किया. पांचवें मैच में बिहार एकलव्य ने सीवान को 2-0 से पराजित किया. एकलव्य की तरफ से रितेश कुमार व राजकिशोर उरांव ने गोल दागा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










