bhagalpur news भागलपुर टू कोतवाली : फोरलेन निर्माण में आयी अड़चन, टेंडर रद्द

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news भागलपुर टू कोतवाली : फोरलेन निर्माण में आयी अड़चन, टेंडर रद्द

भागलपुर से कोतवाली वाया अगरपुर फोरलेन के निर्माण कार्य में विलंब होगा.

विज्ञापन

भागलपुर से कोतवाली वाया अगरपुर फोरलेन के निर्माण कार्य में विलंब होगा. लंबे समय से जिस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर तैयारियां चल रही थी, वह अब अनिश्चितता के दौर में फंस गयी है. फोरलेन निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति (टीएस) अब तक नहीं मिल सकी है, जिसके कारण चुनाव से पहले तेजी से अपनायी जा रही टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर दी गयी. हालांकि विभागीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी बाधाओं को दूर किया जायेगा. इसका शिलान्यास आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले आनन-फानन में पहले से बने दुर्गापूजा पंडाल में ही कर दिया गया था. फोरलेन का निर्माण एक करोड़ एक लाख की राशि से होलर है. निर्माण का समय 24 महीने निर्धारित है. निर्माण एजेंसी को पांच सालों तक मेंटेनेंस करना अनिवार्य होगा. टीएस की वजह से अटका मामला कई बार टेंडर की तिथि बढ़ाने के बावजूद इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका और आखिरकार इसे रद्द कर दिया गया. हालांकि, विभाग का कहना है कि टीएस तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है और मंजूरी मिलते ही फिर निविदा जारी की जायेगी. यदि टीएस को तुरंत मंजूरी मिल जाये तो आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. लेकिन यह भी है कि इस मंजूरी में समय लग सकता है, क्योंकि तकनीकी स्वीकृति उच्च स्तरीय जांच के बाद मिलती है. इसके बाद टेंडर प्रक्रिया में कम से कम तीन महीने का समय और लगेगा. ऐसे में माना जा रहा है कि अब निर्माण कार्य की वास्तविक शुरुआत में करीब छह महीनों की देरी हो सकती है. बॉक्स मैटर लोहिया पुल टू अलीगंज : तकनीकी स्वीकृति मिली, रद्द नहीं होगा टेंडर लोहिया पुल से अलीगंज के बीच प्रस्तावित फोरलेन के लिए तकनीकी स्वीकृति मिल गयी है. यह अब इसका टेंडर रद्द नहीं होगा. वहीं, इस मार्ग से बिजली पोल-तार की शिफ्टिंग के लिए भी एस्टिमेट लगभग तैयार हो गया है. जल्द ही बिजली विभाग इसे पथ निर्माण विभाग को सौंपेगा. वहीं, भागलपुर-अगरपुर-कोतवाली फोरलेन के लिए भी बिजली पोल-तार शिफ्टिंग के लिए एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है. भागलपुर-अगरपुर-कोतवाली फोरलेन के लिए तकनीकी स्वीकृति नहीं मिली थी, जिसकी वजह से इसके टेंडर को रद्द कर दिया गया है. टीएस बनाकर भेज दिया गया है. स्वीकृति मिलने के साथ फिर से निविदा जारी कर एजेंसी चयनित की जायेगी. अरविंद गुप्ता, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, भागलपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन