दो पक्षों में मारपीट में चार घायल, तीन रेफर

Published at :01 Oct 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट में चार घायल, तीन रेफर

अपर रोड स्थित बंद चित्रा सिनेमा के समीप विवाद के दौरान जम कर मारपीट हुई. एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से एक घायल व्यक्ति हो गया

विज्ञापन

अपर रोड स्थित बंद चित्रा सिनेमा के समीप विवाद के दौरान जम कर मारपीट हुई. एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से एक घायल व्यक्ति हो गया. एक पक्ष से घायल प्रेमलता देवी, नीशा भारती व मनीष कुमार व दूसरे पक्ष से संजना देवी जख्मी हो गयी. एक पक्ष से घायल तीनों महिला- पुरुष को रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया. दूसरे पक्ष से घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. जख्मी मनीष कुमार ने बताया कि हमलोग अपनी जमीन पर काम करा रहा थे. इस दौरान दूसरे पक्ष ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले में एक व्यक्ति गौरी शंकर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष ने विभिन्न आरोप लगाते आवेदन दिया है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

जलापूर्ति एक अक्टूबर को रहेगी ठप, ईओ के वार्ता में नहीं पहुंचे कोई

प्रखंड पंप चालक संघ ने चरणबद्ध सत्याग्रह आंदोलन चलाने का निर्णय लेते हुए एक अक्टूबर को जलापूर्ति कार्य बंद रखने की चेतावनी दी है. प्रखंड पंप चालक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के पंप चालक (हर घर जल नल योजना अंतर्गत) को वर्षों से मजदूरी व सरकार से निर्धारित मानदेय ठेकेदारों द्वारा नहीं दिया जा रहा है. नगर परिषद के ईओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोई नहीं आया. नल-जल योजना एजेंसी को पत्र दिया जा रहा है. किसी भी हालत में पेयजलापूर्ति बाधित नहीं होनी है. पेयजलापूर्ति बाधित होगी, तो संबंधित संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है.

सेवानिवृत्त शिक्षिका सम्मानित

प्रखंड के मवि देवधा के शिक्षिका कुमारी अंजू सोमवार को सेवानिवृत्त हो गयी. सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया गया. बीइओ रेखा भारती ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षिका को डीइओ कार्यालय में डीइओ ने शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन