भागलपुर मंडी अपडेट : सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, दलहन व तेलहन भी महंगे

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर मंडी अपडेट : सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, दलहन व तेलहन भी महंगे

स्थानीय बाजारों में खाद्य सामग्री के दाम फिलहाल सामान्य बने हुए हैं और अधिकांश जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. हालांकि सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. स्थानीय बाजारों में खाद्य सामग्री के दाम फिलहाल सामान्य बने हुए हैं और अधिकांश जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. हालांकि सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं. बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब बाजार में हल्की स्थिरता नजर आ रही है, लेकिन चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. थोक बाजार में दलहन के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, खासकर चना और अरहर महंगे हुए हैं. दूसरी ओर अधिकांश अनाज की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. तेलहन बाजार में भी पिछले दो दिनों के दौरान तेजी देखने को मिली है. खुदरा बाजार में भी कई क्षेत्रों में कीमतें सामान्य बनी हुई हैं, जबकि सर्राफा बाजार के भाव अब भी ऊंचे स्तर पर कायम हैं.

सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर

24 कैरेट सोना : 1.62 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना : 1.45 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

चांदी: 2.68लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)

दलहन और अनाज मंडी का हाल

दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है. खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)

चना व मसूर दाल72 रुपये

अरहर दाल 120 से 130 रुपये

मूंग दाल98 रुपये

कलाई दाल105 – 115 रुपये

आटा35 रुपये

कतरनी चावल 80 से 160 तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.

तेलहन बाजार में बढ़त

खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 15 लीटर वाले मंगल तेल का डिब्बा 2400 रुपये था, जो 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.

व्यापारियों का मत, कीमतों में बदलाव संभव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए कीमतों में और भी बदलाव होने की संभावना है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी जा सकते हैं.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन