Bhagalpur news मौनी अमावस्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated at : 30 Jan 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news मौनी अमावस्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

मौनी अमावस्या पर बुधवार को पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा

विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर बुधवार को पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा. मिथिलांचल सहित नेपाल, छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार, झारखंड आदि राज्यों के कांवरियों की भीड़ काफी संख्या में देखी गयी. कई कांवरियों का जत्था रामधुन करते बाबा नगरी प्रस्थान किया. लगभग दो लाख कांवरिया गंगा जल भर कर बाबाधाम रवाना हुए. सुबह से दोपहर तक कांवरियाें का अनवरत गंगा जल लेकर जाने का सिलसिला लगा रहा. कांवरिया ने बताया कि माघ मास में बाबा पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है. वसंत पंचमी तीन फरवरी को सभी कांवरिया बाबा बैद्यनाथ का तिलकोत्सव कर अपने घर लौटेंगे. गंगा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा अजगैवीनाथ की पूजा अर्चना किया. कांवरियों ने डिब्बा, कपड़ा, मिष्ठान, फल सहित कई वस्तुओं की खरीदारी की. संभावना व्यक्त की गया कि लाखों का कारोबार दो दिनों में अजगैवीनगरी में कांवरियों ने किया. कांवरिया तिलकपुर से कमरगंज तक गंगा किनारे बसेरा डाल भक्ति में लीन दिखे. कांवरिया वाहन की भीड़ से जाम लग गया. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रह विधि व्यवस्था नियंत्रण को लेकर मॉनटरिंग कर रहे थे.

माघी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

माघी काली पूजा पर जगदीशपुर में वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत होने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार की रात को किया गया. उद्घाटन पूर्व मुखिया घनश्याम मंडल, अजय राय, अनारसी तांती, भरोसी तांती, राजकुमार पंजियारा, ओंकार मंडल उर्फ बीरबल मंडल सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन कार्यक्रम में महेश यादव, रणवीर सिंह, बिहारी यादव, जयप्रकाश यादव, भरोसी तांती, फुलश्वर सिंह, रामरतन महतो, भृगुनाथ साह, सोपन घोष, सहित अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी. वैष्णवी मंच के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी, जिसे देख उपस्थित दर्शक रोमांचित हो उठे.

शनिदेव मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा

कहलगांव शहर के चौधरी टोला स्थित शनिदेव मंदिर का बुधवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. मंगलवार सुबह मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जो राजघाट से गंगा जल भर कर शहर के मुख्य मार्गों की परिक्रमा करते मंदिर पहुंची. संध्या मंदिर से भव्य झांकी निकाली गयी, जो पुरानी बाजार, स्टेशन चौक तथा मुख्य बाजार होते मंदिर पहुंची. संध्या शनिदेव की भव्य आरती में काफी श्रद्धालु शामिल हुए. गुरुवार को सुबह से तैलाभिषेक होगा तथा शाम में भजन संध्या और भंडारा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन