bhagalpur news. शराब बरामदगी मामले में अभियुक्त को पांच वर्ष सश्रम कारावास

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. शराब बरामदगी मामले में अभियुक्त को पांच वर्ष सश्रम कारावास

व्यवहार न्यायालय के स्पेशल एक्साइज कोर्ट ने अमडंडा थाना में हुई शराब बरामदगी मामले में अभियुक्त को पांच वर्ष करावास की सजा दी है.

विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय के स्पेशल एक्साइज कोर्ट ने अमडंडा थाना में हुई शराब बरामदगी मामले में अभियुक्त को पांच वर्ष करावास की सजा दी है. सजा पानेवाला अभियुक्त मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र का क��शनपुर निवासी अनिल कुमार है. सजा के बिंदुओं पर सुनवाई करते हुए अभियुक्त को बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) में दोषी पाते हुए पांच वर्ष सश्रम कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा दी है. अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में अभियुक्त को तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा भोगनी होगी. जानकारी मिली है कि 13 जुलाई 2021 को अमडंडा थाना पुलिस ने अनिल कुमार को 88.90 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था. मामले की प्राथमिकी पुलिस अवर निरीक्षक जयनंदन बैठा ने दर्ज करायी थी, जबकि सअनि शशिभूषण कुमार पासवान ने कांड का अनुसंधान किया था. न्यायालय की कार्रवाई में अभियोजन संचालन विशेष लोक अभियोजक बासुदेव प्रसाद साह, अपर विशेष लोक अभियोजक ईश्वरचंद्र झा कर रहे थे. सहायक के रूप में अखिलेश भारती थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन