bhagalpur news. गोदाम में लगी आग मवेशी का चारा जला
Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तिलकपुर वार्ड 14 में एक गोदाम में आग लगने से मवेशी का चारा जल गया
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तिलकपुर वार्ड 14 में एक गोदाम में आग लगने से मवेशी का चारा जल गया. थाना से छोटा दमकल भेजे जाने पर आग पर काबू पाया गया. जिससे अधिक नुकसान नहीं हुआ. अग्निशमन चालक सतेन्द्र राम ने बताया कि अमन कुमार के गोदाम में आग लगी थी, जिसमें कुछ मवेशी का चारा जला है.
इंडक्शन से जलकर अधेड़ घायल सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के अपर रोड में एक अधेड़ इंडक्शन चूल्हा में सटने से घायल हो गया. घायल अजीत कुमार मेहता को इलाज के लिए परिजन ने रेफरल अस्पताल लाया, जहां घायल का इलाज किया गया. इधर, चिकित्सक ने बताया कि मारपीट में घायल गुलशन कुमार, मिरहट्टी एवं सड़क दुर्घटना में घायल निर्मला एवं वीरो कुमार फुलवरिया का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया.सामान्य बोर्ड की बैठक आज
सुलतानगंज. नगर परिषद सामान्य बोर्ड की बैठक सोमवार को होगी. नप कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने पत्र जारी करते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता सभापति राजकुमार गुड्डू करेंगे. बैठक में गत बैठक की संपुष्टि, मानसून पर विचार, श्रावणी मेला 2026 पर विचार आदि एजेंडा पर चर्चा होगी.
शादी की नियत से भागे प्रेमी जोड़ा बरामद सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव से वर्ष 2023 में शादी की नियत से भागे प्रेमी जोड़ा को सुलतानगंज पुलिस ने बरामद किया. बताया जाता है कि लड़का बरेली यूपी के किसी किसी मुहल्ले का रहने वाला है. पुलिस मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










