bhagalpur news. पूर्वी शहर के तीन पावर सब स्टेशनों की मेन लाइन के केबल में लगी आग, चार घंटे आपूर्ति रही ठप

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. पूर्वी शहर के तीन पावर सब स्टेशनों की मेन लाइन के केबल में लगी आग, चार घंटे आपूर्ति रही ठप

सबौर ग्रिड से सेंट्रल जेल पावर सब स्टेशन को जाने वाली आपूर्ति लाइन में रविवार को फॉल्ट आ गया

विज्ञापन

सबौर ग्रिड से सेंट्रल जेल पावर सब स्टेशन को जाने वाली आपूर्ति लाइन में रविवार को फॉल्ट आ गया. इससे पूर्वी शहर की बिजली तीन घंटे से ज्यादातर देर तक ठप रह गयी. दरअसल, एक ही लाइन पर मेडिकल कॉलेज, मायागंज पावर सब स्टेशन से यह स्थिति बनी. यानी, फॉल्ट के कारण शहर के सेंट्रल जेल, मायागंज, मेडिकल कॉलेज पावर सब स्टेशन की आपूर्ति ठप पड़ी रही, जिससे लोगों को सुबह से ही दोपहर बाद तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अनंदगढ़ कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सुबह 10.20 बजे बिजली गुल हुई और दोपहर करीब दो बजे तक आपूर्ति बहाल हुई. हालांकि, इसके बाद भी कई इलाकों में बिजली आती-जाती रही. न्यू शिवपुरी कॉलोनी के अभिषेक कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे बिजली आई, लेकिन शाम चार बजे तक आपूर्ति में अनियमितता बनी रही. अंततः शाम 4.30 बजे के बाद बिजली पूरी तरह बहाल हुई. बिजली कटने के दौरान लोगों को पानी की आपूर्ति समेत अन्य दैनिक कार्यों में भी बाधा आयी. स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दवा दुकानों में भी कारोबार प्रभावित हुआ. केबल में लगी आग से बनी परेशानी बिजली कंपनी के अभियंता ने बताया कि 33 हजार वोल्ट केबल में फॉल्ट की वजह से आग लग गयी थी, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई. अभियंताओं ने मौके पर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया और केबल की समस्या ठीक कर बिजली आपूर्ति पुनः बहाल की गयी.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन