bhagalpur news. वारसलीगंज में चंडी महायज्ञ में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच दमकल वाहन क्षतिग्रस्त

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :16 Apr 2026 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. वारसलीगंज में चंडी महायज्ञ में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच दमकल वाहन क्षतिग्रस्त

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ला स्थित राधाकृष्ण सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रीश्री 1008 चंडी महायज्ञ में बुधवार शाम 5.30 बजे मुख्य पंडाल में एकाएक आग लग जाने के बाद अफरा - तफरी का माहौल हो गया.

विज्ञापन

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ला स्थित राधाकृष्ण सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रीश्री 1008 चंडी महायज्ञ में बुधवार शाम 5.30 बजे मुख्य पंडाल में एकाएक आग लग जाने के बाद अफरा – तफरी का माहौल हो गया. स्थल पर अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति हो गयी. भागने के क्रम में कई लोग गिर भी गये. बड़ी संख्या में लोगों के आंशिक रूप से चोटिल हो जाने की बात कही जा रही है. इस बीच मौके पर आग बुझाने पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम का दमकल वाहन भी अफरा-तफरी के बीच क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची मोजाहिदपुर थाना पुलिस और डीएसपी टू राकेश कुमार ने सूझ बूझ से काम लेते हुए भीड़ को नियंत्रित किया. दूसरी तरफ अग्निशमन विभाग ने आग पर भी काबू कर लिया. जानकारी मिली है कि बुधवार को यज्ञ का अंतिम दिन था. भगवत कथा चल रही थी. इस दौरान यज्ञ के लिए बनाये गये फूस के पंडाल में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. उस वक्त यज्ञ स्थल पर 500 लोगों से अधिक की भीड़ थी. आग पंडाल के ऊपरी छोर पर लगी थी, इसलिए आयोजन में शरीक कार्यकर्ता चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे. लोग गिरते पड़ते पंडाल से बाहर निकले. देखते ही देखते आग की लौ प्रचंड हो गयी थी. घटना के आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू किया. आधिकारिक रूप से जानकारी मिली है कि अफरा-तफरी और भगदड़ के बीच फायर ब्रिगेड के दमकल में बांस लग जाने के कारण दमकल का शीशा दो तरफ से टूट गया. सोशल मीडिया में फायर ब्रिगेड टीम पर हमला किये जाने की चर्चा घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया में आग लगने के दौरान फायर ब्रिगेड टीम पर गुस्साये लोगों द्वारा हमला कर दिये जाने की चर्चा भी होने लगी. हालांकि इस तरह की घटना की पुष्टि नहीं की गयी है. न ही इस तरह का कोई वीडियो फुटेज ही सामने आया है. दूसरी तरफ यज्ञ में आइसक्रीम बेचने वाले एक युवक ने बताया कि फायर ब्रिगेड पर स्थानीय लोग गुस्सा हो गये थे. अग्निशमन विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी श्रवण रविदास ने बताया कि आग लगी की सूचना मिली थी. जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया. किसी भी प्रकार से स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड पर हमला किये जाने की बात गलत है. दूसरी तरफ मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष ने भी कहा कि अफरा-तफरी के बीच फायर ब्रिगेड के दमकल का शीशा टूट गया था. शहर में इस तरह के आयोजन प्रशासनिक निगरानी में हो तो अच्छा है शहर के बुद्धिजीवियों ने बताया कि भागलपुर शहर के अधिक जनसंख्या घनत्व वाले इलाके में अगर इस तरह के आयोजन हो तो प्रशासन को निश्चित रूप से सुरक्षा के मानकों का पालन करना चाहिए. पिछले दिनों कई जिलों में इस तरह की घटना हो चुकी है, जिसमें लोगों की जान चली गयी थी. गनीमत है कि भागलपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समय से पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन