Bhagalpur news शाॅर्ट सर्किट से कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news  शाॅर्ट सर्किट से कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

कृष राज रेडीमेड वस्त्रालय की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी, जिससे लाखों के सामान जल कर राख हो गये.

विज्ञापन

पक्कीसराय पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 में सोमवार की रात करीब 12:30 बजे करीब कृष राज रेडीमेड वस्त्रालय की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी, जिससे लाखों के सामान जल कर राख हो गये. दुकान के संचालक रतन कुमार चौरसिया ने बताया कि वह नौ बजे बंद कर के अपने घर पक्कीसराय चले गये थे. दुकान में आग देखकर ग्रामीणों ने ताला तोड़ कर आग बुझाने का प्रयास किया व मुझे सूचना दी. मैं जब दुकान के पास गया तो मेरे कपड़े की दुकान में रखें सात लाख रुपये की साड़ी, शर्ट व पैंट के कपड़े, रेडिमेड कपड़े, सिलाई मशीन सहित सभी सामान जल कर राख हो गये थे. बिजली कटवा कर व ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया. उपप्रमुख पति ब्रजेश मंडल ने सीओ कहलगांव व घोघा थाना को दी है. कपडा व्यवासी की पत्नी सोनी देवी दुकान में दहाड़ मार कर रो रही थी और बार-बार मूर्छित हो रही थी. वह भी पति के साथ मिल कर सिलाई कढ़ाई करती थी. वह कह रही थी रक्षाबंधन के लिए कल ही कपड़ा दो लाख के लाये थे. बैंक का लोन व महाजन का सब पैसा दे दिये हैं. दुकान का इंश्योरेंस भी नहीं है.

कन्या उवि सोनबरसा में बाल संसद का गठन

कन्या उवि, सोनबरसा में आज बाल संसद का गठन किया गया. अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ नृपेश कुमार ने की. उन्होंने बाल संसद की संकल्पना, उद्देश्य और छात्राओं के जीवन में इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि बाल संसद के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक चेतना जैसे मूल्यों का विकास किया जा सकता है. छात्राओं को विद्यालय की साफ-सफाई, अनुशासन, शुद्ध जल व्यवस्था, शैक्षणिक अनुशासन तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. छात्राओं ने मतदान से लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपना स्वीटी कुमारी को प्रधानमंत्री, राधा कुमारी को उपप्रधानमंत्री, साक्षी कुमारी को अध्यक्ष और सुहानी कुमारी को उपाध्यक्ष के रूप में चुना. निर्णायक मंडल में डॉ वेद प्रकाश, पवन कुमार झा, वशिष्ठ कुमार और प्रशांत राज शामिल थे. कार्यक्रम में पंकज कुमार चौधरी, सूरज यादव, मो अमानत हुसैन, चुनचुन राम, प्रभाकर कुमार, कुणाल कुमार, स्वेता सुमन और मुकेश कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही. कार्यक्रम का समापन डॉ राकेश रोशन के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन