ePaper

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर प्राथमिकी

Updated at : 09 Jun 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर प्राथमिकी

अवैध बालू चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगदीशपुर पुलिस ने रविवार को एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया

विज्ञापन

अवैध बालू चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगदीशपुर पुलिस ने सैनो मोड़ के समीप से रविवार को एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जहाज घाट से अवैध खनन करते जेबीसी जब्तनारायणपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहाज घाट गंगा नदी व आस-पास के क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध सीओ नारायणपुर विशाल अग्रवाल, थानाध्यक्ष भवानीपुर पुनि महेश कुमार, गश्ती पदाधिकारी पुअनि वारिस खां, खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा व सशस्त्र बल ने गुप्त सूचना पर रविवार की सुबह छापेमारी की. इस दौरान गंगा नदी जहाज घाट से एक जेसीबी को जब्त किया. छापेमारी दल को देखते ही वाहन चालक फरार हो गये. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि खनन विभाग के खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा के आवेदन पर वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

कोसी दियारा के कुख्यात का अवैध खनन करते ट्रैक्टर व जेसीबी को खनन विभाग ने किया जब्त

जिला खनन विभाग के पदाधिकारियों ने रविवार को गुप्त सूचना पर दादपुर गांव में ताबड़तोड़ छापामारी कर कोसी नदी के समीप अवैध रूप से मिट्टी काट रहे कोसी क्षेत्र के कुख्यात अपराधी गुलशन यादव का एक जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. छापामारी टीम को देखते ही अवैध खनन कर रहे जेसीबी और ट्रैक्टर का चालक सहित अन्य कई चालक अपने ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहे. छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी ने बताया कि जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर कोसी दियारा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी दादपुर के गुलशन यादव का है. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि कोसी दियारा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी धड़ल्ले से अवैध रूप से मिट्टी कटवा रहा है. सूचना मिलने पर छापेमारी टीम गठित कर जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. थाना क्षेत्र के उस्मानपुर कलबलिया धार, नागरटोला कलबलिया धार, चोरहर, ढोड़िया, दादपुर समेत अन्य कई जगहों पर कोसी धार और कलबलिया धार में धड़ल्ले से इस इलाके के अपराधी खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं. ट्रैक्टर चालक नियमों को ताक पर रख तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, इस कारण हमेशा सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है. बावजूद मिट्टी माफिया व कुख्यात अपराधियों के खिलाफ के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है. भवानीपुर में खनन विभाग के निरीक्षक ने चालक सहित एक जेसीबी को बरामद किया है. गिरफ्तार जेसीबी चालक के खिलाफ भवानीपुर थाना में अवैध खनन करने के जुर्म में प्राथमिक की दर्ज की गयी है. अवैध खनन कर रहे गरिमा मलिक और चालकों पर तकरीबन सात लाख रुपये का जुर्माना किया है. खनन विभाग ऐसे कुख्यात अपराधियों की जांच कर रही है, जो अपने दबंगई व स्थानीय पुलिस के सहयोग से अवैध खनन का गोरखधंधा कर रहे है. इससे सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन