bhagalpur news. आपसी विवाद में मारपीट व गोलीबारी, पांच पर केस दर्ज

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 29 Mar 2026 1:04 AM

विज्ञापन

सजौर थाना क्षेत्र के रजनपुर गांव में बीती रात जमीन विवाद में मारपीट की घटना के बाद गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

सजौर थाना क्षेत्र के रजनपुर गांव में बीती रात जमीन विवाद में मारपीट की घटना के बाद गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट की घटना में रजनपुर गांव के युवक रामप्रवेश सिंह घायल हुए हैं. घायल का इलाज शाहकुंड सीएचसी में हुआ है. जख्मी रामप्रवेश सिंह ने गांव के दीपक कुमार कुंदन कुमार सहित पांच लोगों पर मारपीट के बाद गोलीबारी का आरोप लगा केस दर्ज कराया है. गोलीबारी व मारपीट की घटना के बाद डीएसपी नवनीत कुमार व टीम द्वारा घटनास्थल का जायजा लेने के साथ जख्मी से पूछताछ की. गोलीबारी की घटना दो भाइयों के बीच विवाद का कहा जा रहा है. डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर गोलीबारी घटना की पड़ताल की जा रही है.

चिकित्सक को ओपीडी में बेहतर प्रदर्शन पर मिला प्रशस्ति पत्र

प्रतिनिधि, शाहकुंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहकुंड के चिकित्सक डॉ खुश्कर आजमी को ओपीडी में बेहतर प्रदर्शन करने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा डाक के माध्यम से प्रशस्ति पत्र उपलब्ध करा सम्मानित किया गया है. चिकित्सक खुश्कर आजमी द्वारा बीते फरवरी माह में ओपीडी में रोगियों को बेहतर परामर्श प्रदान किया गया है. मंत्री ने प्रशस्ति पत्र में कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों की बढ़ती संख्या के बीच जिस संवेदनशीलता समर्पण और दक्षता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई वह प्रशंसनीय है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन