ePaper

भागलपुर टू नवगछिया : हाइवे मेंटेनेंस का पांचवां प्रपोजल 9 करोड़ रुपये का तैयार

Updated at : 18 Apr 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर टू नवगछिया : हाइवे मेंटेनेंस का पांचवां प्रपोजल 9 करोड़ रुपये का तैयार

भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया जीरोमाइल के बीच हाइवे का मेंटेनेंस के लिए एनएच विभाग ने पांचवां प्रपोजल 09 करोड़ रुपये का तैयार किया है और इसको स्वीकृति के लिए जल्द ही मुख्यालय भेजेगा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया जीरोमाइल के बीच हाइवे का मेंटेनेंस के लिए एनएच विभाग ने पांचवां प्रपोजल 09 करोड़ रुपये का तैयार किया है और इसको स्वीकृति के लिए जल्द ही मुख्यालय भेजेगा. इससे पहले के भेजे गए प्रपोजल को मंजूरी नहीं मिली थी. फाइल भागलपुर से पटना और दिल्ली के बीच घूमती रह गयी थी. इधर, बार-बार प्रपोजल तैयार कर रहा है, लेकिन, मंजूरी के लिए इसको टाल दिया जा रहा है. चार वर्ष पहले 2020 में नवगछिया जीरोमाइल से भागलपुर जीरोमाइल तक 10 किलोमीटर की एनएच 131बी की सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित की गयी है. चार बार प्रपोजल बनाकर राज्य और केंद्र दोनों के पास भेजा गया लेकिन, सहमति नहीं बनी. राज्य सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क होने के चलते प्रपोजल केंद्र के पास बढ़ा देती है और केंद्र इसे वापस राज्य को भेज देता है. इस बार के प्रपोजल में पीरियोडिक रिपेयर (समय-समय पर मेंटेनेंस) शामिल किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन