Bhagalpur News. किसानों को बकरी पालन के प्रति किया प्रोत्साहित

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. किसानों को बकरी पालन के प्रति किया प्रोत्साहित

किसानों को बकरीपालन का प्रशिक्षण.

विज्ञापन

-आत्मा की ओर से पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शुरू

आत्मा भागलपुर की ओर से मंगलवार को व्यवसायिक बकरी पालन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. कार्यक्रम आत्मा प्रशाल में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा प्रेम शंकर प्रसाद,पशुपालन पदाधिकारी डॉ अंजली कुमारी सिन्हा, निदेशक उत्थान पटना संतोष कुमार, परियोजना उपनिदेशक प्रभात कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. उपस्थित किसानों को बकरी पालन का सुझाव दिया गया. उन्होंने बताया कि वर्तमान में खेती से जुड़े हर तरह के व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ गयी है व किसानों को सिर्फ पारंपरिक खेती से अच्छा मुनाफा नही मिल सकता है. इसलिए समय की मांग को देखते हुए खेती के साथ बकरी पालन फायदेमंद साबित हो रहा है. इस व्यवसाय हेतु मार्केट की कमी नहीं होने के कारण यह व्यवसाय बहुत अच्छा है.

जिला पशुपालन पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा भागलपुर जिला अंतर्गत पशुपालन विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी गयी. बताया कि विभाग की योजना पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर संचालित है. बकरी पालन अंतर्गत तीन तरह की योजनाएं है, जिसमें 20 बकरी 01 बकरा, 40 बकरी 02 बकरा, 100 बकरी 05 बकरा शामिल है. जिसका आवेदन शीघ्र ऑनलाइन प्राप्त किया जायेगा. योजना मिलने पर एग्रीमेंट के 60 दिन के अंदर बकरी घर एवं घेराबंदी का निर्माण कृषक द्वारा किये जाने पर ही अनुदान दिया जायेगा.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन