Bhagalpur news गेहूं खरीद के लिए विक्रय केंद्र सोनवर्षा में किसान सम्मेलन

गेहूं खरीद के लिए मंडल कार्यालय भागलपुर के अन्तर्गत आने वाले गेहूं विक्रय केंद्र सोनवर्षा बिहपुर में किसान सम्मेलन हुआ
गेहूं खरीद के लिए मंडल कार्यालय भागलपुर के अन्तर्गत आने वाले गेहूं विक्रय केंद्र सोनवर्षा बिहपुर में किसान सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में गेंहू खरीद के पंजीयन की जानकारी दी गयी. एक मार्च से राजस्व जिला भागलपुर में चयनित बिहपुर प्रखंड स्थित गेहूं क्रय केंद्र को किसानों से सरकारी दर पर गेहूं खरीद के लिए खोल दिया जायेगा. विभाग ने अभी से ही किसानों में प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. अध्यक्षता करते हुए भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, भागलपुर के मंडल प्रबंधक संत नवनीत राणा ने किसानों से अपील की है कि वह अपना गेहूं बिना किसी परेशानी के भारतीय खाद्य निगम को बेच सकते हैं. उनको पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भारत सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष से 150 रुपये ज्यादा है. बैठक में सहायक महाप्रबंधक प्रणब पात्रा ने कहा कि इस बार किसानों को सीधी उनके बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर हो जायेगा, लेकिन गेहूं की गुणवत्ता भारत सरकार के मानदंड के अनुरूप होनी चाहिए. प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि भारत सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में गेंहू खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है. किसानों के गेंहू बेचने के 48 घंटे में उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, भागलपुर से त्वरित कर दिया जायेगा. गेहूं खरीद केंद्र, बिहपुर के सेंटर इंचार्ज चेतन कुमार तथा तकनीकी इंचार्ज राहुल रोहिताशव ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए राजस्व जिला भागलपुर, बांका व मुंगेर में कुल छह सेंटरों की स्थापना की गयी है, ताकि किसान भाइयों को किसी प्रकार की समस्या न हो. किसी को कोई समस्या होती है, तो उसका त्वरित निदान किया किया जायेगा. भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी तथा कर्मचारी गांव-गांव घूम कर सरकारी स्तर पर गेहूं क्रय करने के लिए बिहपुर प्रखंड के लोगों में प्रचार प्रसार व अपील कर रहे हैं. बैठक में एफपीओ मुंगेर उज्ज्वल कुमार, एफपीओ बांका चिंतामणि, बिहपुर की मुखिया लाली तथा काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




