Bhagalpur news टीएलएम मेला में साहित्य व विज्ञान का प्रदर्शनी

Updated at : 30 Jan 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news टीएलएम मेला में साहित्य व विज्ञान का प्रदर्शनी

ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल भ्रमरपुर में प्रधानाध्यापक डाॅ कुमार चंदन की देखरेख में टीचिंग लर्निंग मटेरियल ( टीएलएम ) के तहत प्रदर्शनी लगी.

विज्ञापन

संकुल संसाधन केंद्र ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल भ्रमरपुर में बुधवार को सीआरसी संचालक सह प्रधानाध्यापक डाॅ कुमार चंदन की देखरेख में टीचिंग लर्निंग मटेरियल ( टीएलएम ) के तहत साहित्य व विज्ञान प्रदर्शनी लगी. संकुल क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की. मुख्य अतिथि बीइओ शमी अहमद ने बारीकी से स्टाॅल पर लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर संबंधित छात्रों से प्रदर्शित विषय पर जानकारी ली. प्रधानाध्यापक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन इसलिए कराया जाता है कि खेल – खेल में बच्चों का मानसिक विकास हो सके. बच्चों के प्रोजेक्ट कार्य में मध्य विद्यालय सतियारा के वर्ग सात का छात्र शिवम कुमार व आदित्य कुमार और वर्ग आठ का प्रिंस कुमार के वाटर ट्रीटमेंट के प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान. इसी विद्यालय के वर्ग सात की छात्रा सोनी कुमारी व नीलम कुमारी की प्रोजेक्ट दो अंकों की संख्या का पहचान व ज्ञान को द्वितीय स्थान और मध्य विद्यालय भ्रमरपुर ( अनुसूचित ) के वर्ग छह के छात्र शिवम कुमार की बाढ़ से बचाव हेतु सामग्री की उपलब्धता प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान मिला है. मौके पर सीआरसी समन्वयक मो नसीमुद्दीन, समीर कुमार, मिथलेश कुमार मिश्र, मुरलीधर शर्मा, निरंजन कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार मौजूद थे.

लोकनाथ में टीएलएम मेला का आयोजन

संकुल संसाधन केंद्र लोकनाथ हाई स्कूल जगदीशपुर में बुधवार को संकुल समन्वयक आशुतोष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने टीएलएम मेला का आयोजन किया. मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय फुलवरिया की व्याख्याता निमित्त कुमारी, प्रखंड साधनसेवी उदयकांत विद्यार्थी तथा इन्वाॅल्व पीयर लर्निंग कार्यक्रम के प्रखंड समन्वयक राहुल दा ने संयुक्त रूप से फीता काट किया. मेले में मवि जगदीशपुर, मवि अंगारी, मवि योगीवीर, मवि कोला खुर्द, प्रावि जगदीशपुर, प्रावि छोटी योगीवीर तथा प्रावि कुशवाहा टोला अंगारी के शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम में शिक्षक चंदन कुमार, प्रीति कुमारी, मो आफताब आलम, नलिनी नारायण, मो सबा करीम, शिवानी कुमारी, रिशु कुमारी, बिन्दु कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, कौशिल्या कुमारी, प्रतिभा कुमारी, कौशिल्या कुमारी, अभिनाश सरोज, नीरज कुमार, मुरली कुमार मंडल, अंजुम रागीब अहसन, शाहिना खातून, काजल कुमारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन