सड़क दुर्घटना में पूर्व पंसस का परिवार बचा, वाहन क्षतिग्रस्त

Updated at : 06 May 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पूर्व पंसस का परिवार बचा, वाहन क्षतिग्रस्त

गरपारा दक्षिण पंचायत के पूर्व पंसस मो ग्यास अली व परिवार के अन्य सदस्य सड़क दुर्घटना में रविवार की रात साढ़े 10 बजे बाल-बाल बच गये.

विज्ञापन

नारायणपुर. नगरपारा दक्षिण पंचायत के पूर्व पंसस मो ग्यास अली व परिवार के अन्य सदस्य सड़क दुर्घटना में रविवार की रात साढ़े 10 बजे बाल-बाल बच गये. वह चार पहिया वाहन से भागलपुर से निजी निवास बलाहा लौट रहे थे. घर से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर बीरबन्ना गांव के सामने एनएच-31 पर नवगछिया की तरफ से आ रहे मकई लदा ट्रक ने उनके चर पहिया वाहन में धक्का मार दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन में सवार सभी सुरक्षित है. उन्हे मामूली चोट आयी है. सूचना पर भवानीपुर पुलिस में एसआई बिंदू भूषण कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. खरीक. थाना क्षेत्र उस्मानपुर में फायरिंग कर ट्रैक्टर सहित मकई की फसल लूट मामले के प्राथमिक अभियुक्त उस्मानपुर के कैलाश यादव को खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में चार अपराधियों को पूर्व में जेल जा चूका है. उक्त मामले में लोदीपुर के गोरेलाल मंडल ने कांड दर्ज कराया था. कहलगांव के विभिन्न थाना क्षेत्र में आपसी एवं अन्य विवाद में हुई मारपीट की घटना में 11 लोग घायल हो गये. घायलों में सनोखर थाना क्षेत्र के धुआवे की रेणु देवी, मसोमात पार्वती देवी, खुशबू देवी, छंंगुरी तांती, पुरुषोत्तम शर्मा, कृष्ण कुमार व कहलगांव थाना क्षेत्र सैदपुर कुलकुलिया की प्रमिला देवी, उमाकांत कुमार, शिवकुमारी पहाड़ की गुंजा देवी, बुद्धुचक थाना क्षेत्र के मिल्टन कुमार और अंतिचक थाना क्षेत्र की गुंजा भारती शामिल है घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में कराया गया. बिहपुर के मिल्की वार्ड पांच की नूरजहां प्रवीण पति मो करीम ने रविवार को मारपीट कर जख्मी करने को लेकर बिहपुर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़ित नूरजहां ने लिखा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे अभियुक्त शबनम खातून पति मो मुर्तजा ने मामूली विवाद में पटक-पटककर मारपीट की. इस दौरान शबनम खातून ने बांये हाथ की अंगुली दांत से काट कर अलग कर दिया. खून से लहूलुहान जख्मी हालत में उसे बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा कि आवेदन मिला है. जांचोपरांत कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन