ब्रेकअप के बाद पहली को गिफ्ट दिया मोबाइल वापस लेकर नयी गर्लफ्रेंड को दिया था
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 11:22 PM
ब्रेकअप के बाद पहली को गिफ्ट दिया मोबाइल वापस लेकर नयी गर्लफ्रेंड को दिया था
= अश्लील फोटो पोस्ट मामले में जांच जारी
संवाददाता, भागलपुर इशाकचक थाना में कुछ दिन पूर्व ही दर्ज सोशल मीडिया पर लड़की की अश्लील फोटो डालने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उक्त मामले में जांच के लिए पुलिस ने कांड के नामजद आरोपित पीड़िता के पूर्व प्रेमी को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये जाने के बाद आरोपित युवक ने जहां पुलिस को घटना के संबंध में कई जानकारियां दी हैं. वहीं इस बात को भी स्वीकार किया है कि एक्स गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद गिफ्ट में दिया हुआ मोबाइल उसने वापस ले लिया था और अपनी नयी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया था. मामले में पुलिस सोमवार देर रात तक नामजद आरोपित से पूछताछ करती रही.बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही पीड़िता ने इशाकचक थाना में आवेदन दिया था कि उसका एक्स बॉयफ्रेंड उसकी कुछ अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ब्लैकमेल कर रहा है. इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपित बॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया. आरोपित ने पुलिस को बताया कि पीड़िता जब उसकी गर्लफ्रेंड थी तब उसने एक मोबाइल फोन गिफ्ट में दिया था. उन दोनों के ब्रेकअप के बाद उसने गिफ्ट में दिया हुआ मोबाइल वापस ले लिया और अपनी नयी गर्लफ्रेंड को उसने उसी मोबाइल को गिफ्ट कर दिया. पुलिस को बताया कि पीड़िता का फोटो सोशल मीडिया पर कैसे और किसने पोस्ट की इसकी जानकारी उसे नहीं है. इधर, मामले को लेकर अब पुलिस उक्त मोबाइल को बरामद कर आरोपित की उस गर्लफ्रेंड से पूछताछ करेगी जिसके पास मोबाइल फोन है.
पत्नी के प्रताड़ना और मारपीट किये जाने की शिकायत लेकर पति पहुंचा थानाभागलपुर. इशाकचक थाना में सोमवार शाम एक अजीबोगरीब मामला पहुंचा. जहां थाना पहुंचे पति ने अपनी पत्नी के विरुद्ध प्रताड़ित करने और मारपीट करने की शिकायत की. उन्होंने थाना में आवेदन भी दिया है. पति ने बताया कि पिछले छह माह से उनकी पत्नी उनके साथ और उनके माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है. इस बात की शिकायत पुलिस से करने की बात पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है. पति ने अपने हाथों के जख्म और उससे निकल रहे खून को दिखाते हुए कहा कि कुछ देर पहले ही उसकी पत्नी ने उनके साथ मारपीट की और जब उसके माता-पिता उसे बचाने पहुंचे तो उन्हें भी उसने पीट दिया. वह मजबूरी में इस बात की शिकायत लेकर थाना पहुंचा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










