ePaper

bhagalpur news. प्रतिदिन 7000 महिलाएं जीविका महिला संवाद में ले रही हैं भाग

Updated at : 22 Apr 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. प्रतिदिन 7000 महिलाएं जीविका महिला संवाद में ले रही हैं भाग

जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रत्येक दिन अयोजित 30 महिला संवाद कार्यक्रम में 7000 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं.

विज्ञापन

जिले के सभी 16 प्रखंडों में जीविका की ओर से गठित कुल 1820 ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रत्येक दिन अयोजित 30 महिला संवाद कार्यक्रम में 7000 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं. महिला संवाद में वे न केवल अपने अनुभवों को साझा कर रही हैं, बल्कि अपने गांव के विकास एवं राज्य की नीतियों के बारे में भी अपना सुझाव दे रही हैं. 18 अप्रैल से शुरू हुए महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक विभिन्न प्रखंडों की कुल 105 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन पूरा कर लिया गया. इस महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक 24 हजार से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया है. महिलाओं से प्राप्त होने वाले मंतव्यों को मोबाइल एप के माध्यम से संधारित किया जा रहा है. महिला सशक्तीकरण की दिशा में बिहार में अब एक नया अध्याय लिखने की तैयारी शुरू हो गयी है. जिले में आधी आबादी को सशक्त करने की दिशा में बिहार सरकार की ओर से अनेक योजनाएं शुरू की गयी थीं, जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं सशक्त एवं स्वावलंबी बनकर अपने परिवार और समाज का नयी दिशा दे रही हैं. महिला संवाद में हिस्सा लेने वाली रूबी देवी ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि सरकार राज्य के विकास के बारे में महिलाओं से उनके मंतव्य जानना चाहेगी. बिहपुर सहित भागलपुर जिले में विकास की गंगा बहे इसके लिए उन्होंने अपनी आंकांक्षाओं को दर्ज कराया. रूबी देवी गौरव जीविका महिला ग्राम संगठन की सदस्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन