bhagalpur news. टीएमबीयू में नये सत्र में समर्थ पोर्टल से सेमेस्टर वन में होगा नामांकन, तैयारी शुरू

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू में नये सत्र में समर्थ पोर्टल से सेमेस्टर वन में होगा नामांकन, तैयारी शुरू

टीएमबीयू में नये सत्र में समर्थ पोर्टल से स्नातक सेमेस्टर वन में नामांकन लिया जायेगा

विज्ञापन

टीएमबीयू में नये सत्र में समर्थ पोर्टल से स्नातक सेमेस्टर वन में नामांकन लिया जायेगा. इसे लेकर विवि में तैयारी शुरू कर दी गयी है. विवि ने अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज को मिलकर 29 कॉलेज का डाटा मुख्यालय को भेजा गया है. डाटा में कॉलेजों में पढ़ाई होने वाले विषय, सीट, शिक्षकों की संख्या, कॉलेज से संबंधित जारी आदि उपलब्ध कराया गया है. बताया जा रहा है कि उच्च शिक्षा विभाग व लोकभवन ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विवि में समर्थ पोर्टल से नामांकन लेने का निर्देश दिया है, ताकि नामांकन संबंधित प्रक्रिया एक निश्चित समय में पूरा किया जा सके. साथ ही समर्थ पोर्टल से नामांकन करने पर ना केवल पारदर्शिता रहेगी, बल्कि नामांकन में फीस स्ट्रक्चर से लेकर अन्य चीजें भी सार्वजनिक रहेगी. दूसरी तरफ पूर्णिया विवि में समर्थ पोर्टल से नामांकन की प्रक्रिया एक साल पहले ही शुरू हो चुकी है. बिहार का इकलौता पूर्णिया विवि है, जहां उक्त व्यवस्था ही नामांकन की प्रक्रिया की जा रही है. नामांकन को लेकर दिया जायेगा ट्रेनिंग विवि के एक अधिकारी ने कहा कि नामांकन को लेकर मुख्यालय से सभी कॉलेजों के नोडल पदाधिकारी को ट्रेनिंग दिया जायेगा, ताकि नामांकन को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो. समर्थ पोर्टल से ही नामांकन होना है. ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का ही नामांकन लिया जायेगा. बताया जा रहा कि जो ऑनलाइन आवेदन नहीं करेंगे. ऐसे विद्यार्थियों का नामांकन समर्थ पोर्टल से नहीं होगा. समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थियों का रहेगा रिकॉर्ड विवि के नोडल पदाधिकारी ने कहा कि समर्थ पोर्टल पर नामांकन संबंधित विद्यार्थियों का सारा रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा. ऐसे में छात्र-छात्राओं का पेंडिंग रिजल्ट से जुड़ा मामला कम आयेगा. साथ ही उन छात्रों को शैक्षणिक दस्तावेज के लिए विवि का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा. कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही छात्र-छात्राओं की पूरी जानकारी कॉलेजवाइज मिल जायेगा. ऐसे में फर्जीवाड़ा होने का चांस नहीं के बराबर रहेगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन