ePaper

elections in Bhagalpur. जिले के 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

Updated at : 24 Oct 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
elections in Bhagalpur. जिले के 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित.

विज्ञापन

जिले के सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया. राजनीतिक दलों से जुड़े प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न मिला. वहीं निर्दलीय और गैर-मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को भी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया. नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की गयी थी. तीन उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं. चिह्न आवंटन के साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है और प्रत्याशी प्रचार अभियान में सक्रिय हो गये हैं.

विधानसभा वार उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न

बिहपुर विधानसभा : 10 उम्मीदवार

कुमार शैलेंद्र : कमल, अर्पणा कुमारी : आदमी व पाल युक्त नौका, पवन चौधरी : स्कूल का बस्ता, कृष्ण कुमार मंडल : हाथी, रूपम देवी : चिमनी, अवनीश कुमार : बल्लेबाज, किशोर कुमार : बल्ला, ममता कुमारी : बाल्टी, अजय कुमार रविदास : कैमरा, संजीव कुमार : आरी

गोपालपुर विधानसभा : 10 उम्मीदवार

शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल : तीर, प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव : आदमी व पाल युक्त नौका, मानकेश्वर सिंह: स्कूल का बस्ता, पीयूष झा : ब्लैक बोर्ड, नरेंद्र कुमार नीरज : बैटरी टार्च, भारत भूषण गणपति : ब्रीफकेस, सोनी भारती: बल्ला, सुमन कुमार : हाथी, संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव : बाल्टी, राजीव कुमार सिंह : मोतियों का हार.

पीरपैंती विधानसभा : 10 उम्मीदवार

राम बिलास पासवान: लालटेन, मुरारी पासवान : कमल, घनश्याम दास: स्कूल का बस्ता, अशोक कुमार पासवान : एयरकंडीशनर, राजेश पासवान : चारपाई, सहदेव कुमार : फल युक्त टोकरी, सुनील कुमार चौधरी : हाथी, प्रीतम कुमार : झाड़ू, राहुल कुमार पासवान : अलमारी, नंद किशोर रजक : छड़ी.

कहलगांव विधानसभा : 13 उम्मीदवार

प्रवीण सिंह : हाथ, रजनीश भारती : लालटेन, शुभानंद मुकेश : तीर, भवेश कुमार : हाथी, मंजर आलम : स्कूल का बस्ता, पवन कुमार यादव : गैस सिलेंडर, ओमप्रकाश मंडल : बल्लेबाज, निर्मल कुमार :अलमारी, रूपम देवी : चिमनी, रामचंद्र मंडल : लैपटॉप, महेंद्र तांती : एयरकंडीशनर, संजू कुमारी : पानी का टैंक, अनुज कुमार मंडल : ट्रक.

भागलपुर विधानसभा : 12 उम्मीदवार

रोहित पांडेय : कमल, अजीत शर्मा : हाथ, अभय कांत झा : स्कूल का बस्ता, रेखा दास : हाथी, संजय कुमार यादव : दूरबीन, सुबोध मंडल : गैस सिलेंडर, निशा भारती : सेब, चंद्र किशोर साह : अलमीरा, धनंजय कुमार पांडेय : अंगूठी, एसजे वेदांत : बांसुरी,योगेंद्र प्रसाद यादव : एयरकंडीशनर, रवि कुमार सिंह : बैटरी टार्च.

सुलतानगंज विधानसभा : 12 उम्मीदवार

ललन कुमार : हाथ, ललित नारायण मंडल : तीर, राकेश कुमार : स्कूल का बस्ता, चंदन कुमार उर्फ चंदन कुमार सिन्हा : लालटेन, राहुल कुमार : बल्ला, सुमन कुमार : गैस का चूल्हा, मतीऊर रहमान : हाथी, बंटी ठाकुर : हीरा, विपिन कुमार सिंह : चारपाई,धर्मेंद्र सिंह : ईटें, अजीत कुमार : छड़ी, सुनील कुमार : बैटरी टार्च.

नाथनगर विधानसभा : 15 उम्मीदवार

शेख जियाउल हसन : लालटेन, मिथुन कुमार: हेलीकॉप्टर, अजय कुमार राय : स्कूल का बस्ता, रविश चंद्र रवि कुशवाहा : हाथी, शनिज कुमार : सेब, मो मनजर आलम : बाल्टी, सुधीर कुमार : बल्ला, शारदा देवी : बेबी वॉकर, चेतन राम : गैस सिलेंडर, अरविंद मंडल : अलमारी, जयप्रकाश मंडल : प्रेशर कुकर, मो इस्माइल : पतंग, सुशील प्रसाद यादव : फलों से युक्त टोकरी, दयाराम मंडल : एयरकंडीशनर, जयकरण पासवान : अंगूठी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन