भागलपुर में अल-नीनो ने रोका मानसून: जून में होनी थी 200 मिमी बारिश, अब तक 10 मिमी भी नहीं हुई

Updated:
विज्ञापन

AI Image

El Nino Disturb Monsoon: भागलपुर जिले में मानसून की एंट्री के 14 दिन बाद भी झमाझम बारिश न होने से सूखाड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

El Nino Disturb Monsoon: बिहार में गत 11 जून को किशनगंज के रास्ते मानसून ने दस्तक दी थी. इसके ठीक तीन दिन बाद मौसम विभाग ने भागलपुर जिले में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन दो सप्ताह (14 दिन) बीत जाने के बाद भी जिले के किसान और आम लोग झमाझम बारिश को तरस रहे हैं. बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार, इस बार भागलपुर में मानसून पर अल-नीनो (El Nino) का सीधा और बेहद नकारात्मक असर देखा जा रहा है. अल-नीनो के प्रभाव के कारण ही मानसून के बादल सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं, जिससे जून महीने में होने वाली पारंपरिक बारिश का आंकड़ा न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है.

जून में 200 मिमी के मुकाबले महज 10 मिमी बारिश, खेती प्रभावित

  • आंकड़ों में भारी गिरावट: सामान्य तौर पर जून के महीने में जिले में लगभग 200 मिलीमीटर (mm) बारिश दर्ज की जानी चाहिए. लेकिन इस बार जून का महीना बीतने को है और अब तक मात्र 10 मिलीमीटर के आसपास ही नाममात्र की वर्षा हुई है.
  • बिचड़ा तैयार करने में देरी: समय पर बारिश न होने के कारण जिले में अब तक सिर्फ 10% से 12% धान के बीज (बिचड़ा) ही खेतों में लग पाए हैं, जबकि तय शेड्यूल के अनुसार अब तक 30% से 35% बीज लग जाने चाहिए थे ताकि पौधों की समय पर रोपनी की जा सके.
  • रोपनी का काम ठप: जून के इस अंतिम सप्ताह तक खेतों में कम से कम 3% धान की रोपनी पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन वर्तमान में यह आंकड़ा 1% भी नहीं छू सका है. जिले के करीब 85% से 90% किसान बारिश के अभाव में हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. केवल वही 10-12% किसान नर्सरी तैयार कर पा रहे हैं जिनके पास निजी सिंचाई (बोरिंग/पंपसेट) के पुख्ता साधन हैं.

सुबह छाए काले बादल, चमकी बिजली… पर नहीं बरसे बदरा

El Nino Disturb Monsoon

शुक्रवार की सुबह भागलपुर के आसमान का मिजाज बदला हुआ नजर आया. सुबह-सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए, तेज बिजली चमकी और बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी. सोकर उठे शहर और ग्रामीण इलाकों के लोगों को लगा कि आज भीषण उमस से राहत मिलेगी और खेतों को पानी नसीब होगा. लेकिन कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ काले बादल छट गए और जमीन पर बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जिससे निराशा और बढ़ गई.

भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों की मानसूनी बारिश पर इस बार अल-नीनो का स्पष्ट प्रभाव दिख रहा है. जून में 200 मिमी वर्षा के लक्ष्य के मुकाबले मात्र 10 मिमी बारिश होना चिंताजनक है. हालांकि, जून के बिल्कुल आखिरी दिनों में स्थानीय कारणों से कुछ हल्की बारिश की संभावना है. राहत की बात यह है कि जुलाई महीने में जून की तुलना में काफी अच्छी और संतोषजनक बारिश होने का अनुमान है, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है.” — डॉ. वीरेंद्र कुमार, नोडल पदाधिकारी, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय (सबौर), बिहार

El Nino Disturb Monsoon: इस बार 56 हजार एकड़ से अधिक में धान की खेती का लक्ष्य

कृषि विभाग के अनुसार, इस साल जिले में खरीफ सीजन के तहत कुल 56,264 एकड़ भूमि पर धान की खेती करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल (53,334 एकड़) की तुलना में काफी अधिक है. पिछले साल अच्छी मानसूनी बारिश के कारण किसानों ने लक्ष्य से आगे बढ़कर 56 हजार एकड़ में धान लगाया था.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

इसी संकट को देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने कृषि कार्यालय में सभी मातहत कृषि कर्मियों और समन्वयकों के साथ एक आपात बैठक की है, जिसमें खरीफ फसलों को बचाने और वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था (डीजल अनुदान आदि) को लेकर गहन चर्चा की गई.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन