बीएयू के छात्रों ने लहराया परचम, सहायक निदेशक के पद पर आठ छात्र चयनित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 1:09 AM

विज्ञापन

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सहायक निदेशक पौधा संरक्षण के परिणाम में परचम लहराया है.

विज्ञापन

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सहायक निदेशक पौधा संरक्षण के परिणाम में परचम लहराया है.

सफल कुल दस उम्मीदवारों में आठ बीएयू के हैं. यह उपलब्धि न केवल बीएयू बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है. सफल छात्रों में सोनू भारती एवं अंकित आनंद ने अपनी सफलता का श्रेय बीएयू को देते हुए कहा कि विवि ने हमें हर वह सुविधा दी, जो हमें इस मुकाम तक पहुंचाने में सहायक रहा.

बीएयू के इन आठ छात्रों ने पायी सफलता

अंकित आनंद, सोनू भारतीय, संस्कृति बी मौर्या, सौरभ भारती, पारस देव, अमित शेखर, आकांक्षा कुमारी व ऋतु राज शामिल हैं. बीएयू की यह सफलता राज्य में कृषि शिक्षा के उच्च स्तर और विवि की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. विवि ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि यहां दी जा रही शिक्षा और सुविधाएं छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है.

डॉ राजेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, बीएयू सबौर, भागलपुर

यह परिणाम विवि में बेहतर शिक्षण माहौल, उत्कृष्ट सुविधाओं और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का प्रमाण है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय अपने उच्च मानकों के लिए जाना जाता है. यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के कृषि रोडमैप के माध्यम से कृषि शिक्षा को बढ़ाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है.

डॉ डीआर सिंह, कुलपति, बीएयू सबौर, भागलपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन