Bhagalpur News: ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह कल आयेंगे भागलपुर
Updated at : 22 Feb 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन

ईस्टर्न सेंट्रल के अधीन दानापुर, धनबाद व पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिवीजन आता है. किसी दूसरे जोन के जीएम का यह आगमन पहली बार हो रहा है.
विज्ञापन
– उनके साथ दानापुर डिवीजन के डीआरएम व पूरी टीम रहेगी
वरीय संवाददाता, भागलपुर
ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह 24 फरवरी को भागलपुर स्टेशन आ रहे हैं. बता दें कि ईस्टर्न सेंट्रल के अधीन दानापुर, धनबाद व पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिवीजन आता है. किसी दूसरे जोन के जीएम का यह आगमन पहली बार हो रहा है. 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की किसान सभा भागलपुर में हैं. उसी को लेकर जीएम भागलपुर आ रहे हैं. वाे 24 फरवरी को सुबह आठ बजे लाइफ गुड्स ट्रेन से आयेंगे. वहीं, दानापुर डिवीजन के डीआरएम व उनकी पूरी टीम जीएम आगमन को लेकर भागलपुर आ रहे हैं. ईसीआर के जीएम के भागलपुर आगमन को लेकर मालदा डिवीजन व भागलपुर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को इस बात की सूचना दी गयी है. ईसीआर के डीआरएम आगमन को लेकर तैयारी चल रही है. वहीं, मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता भी पीएम आगमन को लेकर कल भागलपुर स्टेशन पहुंच रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




