Bhagalpur News. जमीन रजिस्ट्री के नाम पर एक 1.28 करोड़ की ठगी का आरोप, तिलकामांझी थाना में आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. जमीन रजिस्ट्री के नाम पर एक 1.28 करोड़ की ठगी का आरोप, तिलकामांझी थाना में आवेदन

जमीन रजिस्ट्री के नाम ठगी .

विज्ञापन

तिलकामांझी थाना क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर एक करोड़ 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस संबंध में महाराजघाट, रोड बड़ी खंजरपुर निवासी पवन कुमार साह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में जीसी बनर्जी रोड मुंदीचक निवासी सत्यप्रकाश साह और उसकी पत्नी को नामजद किया गया है. पवन कुमार साह के अनुसार उसकी पत्नी एवं उनके नाम से आवासीय जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए सत्यप्रकाश साह के माध्यम से दिनांक 01 अगस्त 2025 को रजिस्ट्री कराई गयी थी. रजिस्ट्री के एवज में कुल एक करोड़ 28 लाख रुपये का भुगतान किया गया. रजिस्ट्री के समय भरोसा दिलाया गया था कि एक दिन के भीतर मकान खाली कराकर विधिवत कब्जा दिला दिया जाएगा. पीड़ित के अनुसार रजिस्ट्री के बाद भी मकान खाली नहीं कराया गया और लगातार टालमटोल किया जाता रहा. बाद में जानकारी मिली कि उक्त जमीन और मकान को पूर्व में ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है. जब पीड़ित अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां रह रहे लोगों ने विवाद किया और घर खाली करने से इनकार कर दिया. आरोप है कि आरोपितों ने धोखाधड़ी, विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र के तहत उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया. तिलकामांझी थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

जमीन दिलाने के नाम पर जल संसाधन विभाग के लिपिक पर 28.97 लाख की ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

संवाददाता, भागलपुर – बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर स्थित ललिता देवी लेन निवासी अश्विनी कुमार ने जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 28.97 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए तिलकामांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में जवारीपुर जल संसाधन विभाग कार्यालय में कार्यरत लिपिक मायागंज बरारी निवासी इम्तियाज व अन्य को आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि आरोपितों ने जमीन दिलाने के नाम पर विभिन्न खातों में 28 लाख 97 हजार रुपये की राशि ले ली और तीन माह के भीतर जमीन रजिस्ट्री करावा देने का आश्वासन दिया गया. लेकिन समय समाप्त हो जाने के बाद भी उसे जमीन की रजिस्ट्री नहीं करायी गयी. जिसके बाद उसने पैसे की मांग की तो कुछ पैसे मिले भी लेकिन बांकी रकम के लिए दिया गया चेक बाउंस हो गया. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन