घर के बाहर कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर बाप-बेटे ने घोंपा चाकू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2024 11:19 PM
घर के बाहर कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर बाप-बेटे ने घोंपा चाकू
बबरगंज थाना क्षेत्र के कमलनगर कॉलोनी के रहने वाले स्कूल वैन चालक सचिन कुमार पर उनके पड़ोसियों ने चाकू से हमला कर दिया. उनके साथ मारपीट भी की. जिसमें उनके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल में भर्ती सचिन कुमार ने बताया कि आय दिन उनके पड़ोसी उनके घर के दरवाजे पर और छत पर कूड़ा फेंकते रहते हैं. रविवार को वह निजी कार चलाने के लिए बाहर गये थे. जहां से देर रात वह वापस लौटे. सुबह उठकर जब वह घर के बाहर आये तो अपने दरवाजे पर कागज के ढेर सारे टुकड़े और कूड़ा फेंका हुआ देखा. उन्होंने पड़ोसियों से बात की तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गये. उनके पड़ोसी पिता-पुत्र ने पहले उनके साथ बुरी तरह मारपीट की. इसके बाद चाकू निकाल से हमला कर दिया. घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सीधा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. उन्होंने बताया कि इलाज करा कर लौटने के बाद वह इस संबंध में थाना जाकर आवेदन देंगे. इधर, बबरगंज पुलिस ने घटना की सूचना मिलने और मामले में आवेदन आने के बाद ही अग्रतर कार्रवाई किये जाने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










