bhagalpur news. बौंसी रेल पुल पर आरओबी निर्माण के लिए रेलवे से मिली ड्राइंग को मंजूरी

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 1:33 AM

विज्ञापन

भागलपुर-गोराडीह मार्ग पर बौंसी रेल पुल संख्या-2 पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर बड़ी अड़चन दूर हो गयी है.

विज्ञापन

भागलपुर-गोराडीह मार्ग पर बौंसी रेल पुल संख्या-2 पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर बड़ी अड़चन दूर हो गयी है. रेलवे ने आरओबी की ड्राइंग को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है. निर्माण निगम ने ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है. छठ पूजा के बाद काम में तेजी लाने की तैयारी है. 713.8 मीटर लंबे इस आरओबी को 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है. इसके बन जाने से दक्षिणी क्षेत्र के लोगों के लिए फोरलेन और स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जायेगा.

66.96 करोड़ की आयेगी लागत, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आरओबी निर्माण पर करीब 66 करोड़ 96 लाख 20 हजार रुपये की लागत आयेगी. भूमि अधिग्रहण के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआइए) कराने का निर्णय लिया गया है. इस दिशा में पुल निर्माण निगम को भू-अर्जन विभाग को प्रारंभिक रूप से तीन लाख रुपये का भुगतान करना है. प्रक्रिया पूरी होते ही भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो जायेगा.

निर्माण एजेंसी ने लगाया प्लांट

ऊपरी सड़क और पुल निर्माण का जिम्मा संभालने वाली चयनित एजेंसी ने तैयारी शुरू कर दी है. सरमसपुर के पास प्लांट लगाया गया है ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की देरी न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन