Bhagalpur news कार गुमटी में घुसी, दो की मौत, सात गंभीर

Updated:
विज्ञापन

र्ग एनएच-80 दिलगौरी मोड़ के समीप मिर्जापुर मोड़ पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी में जा घुसी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 दिलगौरी मोड़ के समीप मिर्जापुर मोड़ पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी में जा घुसी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागलपुर की ओर से आ रही कार काफी तेज गति में थी. मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे गुमटी में घुस गयी. उस समय गुमटी के पास कई लोग बैठे थे, जो अचानक वाहन की चपेट में आ गये. दुर्घटनाग्रस्त कार तिलकपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार चला रहे थे. टक्कर के बाद वह कार के स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गये थे. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल से रेफर कर दिया गया है.

दो की इलाज के दौरान मौत

घायलों को पहले रेफरल अस्पताल सुलतानगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. नारायणपुर नवटोलिया के नितेश मिश्रा (26) और मिर्जापुर गांव के श्रवण तांती (29) की मौत हो गयी. दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. नितेश मिर्जापुर में किराये पर रहने तथा टावर में काम करने की बात कही जा रही है. मृतक श्रवण तांती भट्ठे में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था. मौत से परिजन में कोहराम मच गया है.

सात घायल, कई की हालत गंभीर

हादसे में मिर्जापुर के अमित कुमार (32), चंदन ठाकुर (45), तिलकपुर पंचायत के मुखिया कोलगामा का अमित कुमार (42), पीयूष कुमार (23), नवादा के ललित यादव, दीपक कुमार व एक अज्ञात व्यक्ति घायल हुए हैं. सभी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है, जहां कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम

घटना की सूचना मिलते ही विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पंचायत के मुखिया की क्षतिग्रस्त फोर व्हीलर को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. दो लोगों की मौत हो चुकी है और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. नप वार्ड पार्षद रूबी देवी रेफरल अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन