Bhagalpur News: डॉ नीतीश दुबे अच्छे होमियोपैथिक चिकित्सक : ललन सिंह

घंटाघर चौक पर हरिओम होमियो कल्याणपुर की नई शाखा का केंद्रीय मत्स्य व पशुपालन मंत्री ने किया उद्घाटन
– घंटाघर चौक पर हरिओम होमियो कल्याणपुर की नई शाखा का केंद्रीय मत्स्य व पशुपालन मंत्री ने किया उद्घाटन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
डॉ नीतीश दुबे एक अच्छे होमियोपैथिक चिकित्सक हैं. जिनका पटना, बेगूसराय, भागलपुर, दिल्ली, इंदौर सहित कई जगहों पर क्लिनिक है. होमियोपैथी चकित्सा के क्षेत्र में इन्होंने अपनी पहचान व प्रसिद्धि अर्जित की है. यह बात शनिवार को घंटाघर चौक पर हरिओम होमियो कल्याणपुर की नयी शाखा का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि हमसे इनका विशेष लगाव है. छात्र जीवन से ही साथ जुड़े हैं. यह मुंगेर कल्याणपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने भागलपुर में नया क्लीनिक खोलने पर शुभकामना दी.
उद्घाटन के मौके पर खगड़िया के लोजपा आर के सांसद राजेश वर्मा, मेयर डॉ बसुंधरा लाल, डॉ बिहारी लाल, पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, शैलेश कुमार, विष्णु वर्मा, पार्षद नंदिकेश शॉडिल्या, गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव, पूर्व मेयर सीमा साहा, पूर्व जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी, जदयू के वरीय नेता विभूति गोस्वामी, जदयू के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजदीप राजा, कुश पांडे, निक्कू चा���बे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










