कोविड डेडिकेटेड मायागंज अस्पताल में डिसइंफेक्शन टनल बेकार, थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Aug 2020 6:32 AM

विज्ञापन

कोविड डेडिकेटेड मायागंज अस्पताल में डिसइंफेक्शन टनल बेकार, थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं

विज्ञापन

भागलपुर. कोविड डेडिकेटेड मायागंज अस्पताल में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए स्मार्ट सिटी फंड से लगाया गया डिसइंफेक्शन टनेल बेकार पड़ा है. यही स्थिति पुलिस लाइन व सदर अस्पताल में लगे टनल की है. मायागंज व सदर अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में लोग ऑटो व ई रिक्शा में बैठ कर व बिना सोशल व फिजिकल डिस्टैंसिंग की परवाह किये अस्पताल पहुंच रहे हैं. यहां आ रहे लोगों की न ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है न ही टनल शुरू होने से लोगों का शरीर सैनिटाइज हो रहा है.

मायागंज अस्पताल में बने कोविड आइसोलेशन सेंटर व आइसीयू से एसी का एग्जॉस्ट से निकल रही हवा से संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. ऐसी स्थिति में अस्पताल प्रबंधन व नगर निगम की ओर से टनल को फिर से शुरू करने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन