bhagalpur news. पुलिस से उलझ गया दिव्यांग शराब तस्कर, होमगार्ड जवान की फाड़ दी वर्दी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. पुलिस से उलझ गया दिव्यांग शराब तस्कर, होमगार्ड जवान की फाड़ दी वर्दी

भागलपुर स्टेशन चौक पर बुधवार को एक दिव्यांग शराब तस्कर पुलिस से उलझ गया. इस क्रम में शराब तस्कर ने एक होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ दी है.

विज्ञापन

भागलपुर स्टेशन चौक पर बुधवार को एक दिव्यांग शराब तस्कर पुलिस से उलझ गया. इस क्रम में शराब तस्कर ने एक होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ दी है. हालांकि पुलिस ने उसे मौके पर ही नियंत्रित कर लिया. शराब तस्कर के पास से पांच बोतल विदेशी शराब और 57 हजार की नकदी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपित पीरपैंती थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी निवासी पंकज कुमार उर्फ जगन्नाथ साह है. मामले की प्राथमिकी कोतवाली थाने में दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने आरोपित से सघन पूछताछ की है. जानकारी मिली है कि पंकज कुमार अपने पैर में एक पट्टी बांध कर शराब की तस्करी करता था ताकि किसी को शक नहीं हो कि वह शराब तस्कर है. हालांकि वह वास्तव में दिव्यांग भी है. पुलिस ने बताया कि वह झारखंड से शराब लाता था और अपने गांव या शहर में बिक्री कर देता था. गुरुवार की सुबह आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन