bhagalpur news. चयन प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. चयन प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रविवार को प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता आयोजित की गयी

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रविवार को प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें भागलपुर व बांका जिला के लगभग 50 महिला व पुरुष दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें मूक बधिर, शारीरिक दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. चयनित खिलाड़ी पटना में 14 से 15 फरवरी तक होने वाले राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता भाग लेंगे. इससे पहले डीएसपी मिथिलेश कुमार, दिवाकर प्रसाद व जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर नसर आलम, नीरज राय, एसपी कुमार, रविकांत रंजन, सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, आमिर खान, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, किरण कुमारी, अंतिमा कुमारी, परवेज आलम, बृजेश कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे. खेल के नतीजे

शारीरिक दिव्यांग महिला वर्ग : चक्का फेंक में वर्षा रानी प्रथम, सोनी खातून द्वितीय व फूल कुमारी तृतीय.

मूकबधिर बालक वर्ग : चक्का फेंक में अमित कुमार प्रथम, साहिल कुमार द्वितीय व अभिजीत कुमार तृतीय.

मूकबधिर बालिका वर्ग : चक्का फेंक में रिजवाना खातून प्रथम.

शारीरिक दिव्यांग वर्ग

चक्का फेंक – राजू कुमार चौधरी प्रथम व आंसू कुमार द्वितीय.

बालक वर्ग – मनीष कुमार प्रथम व फंटूश कुमार द्वितीय.

मंदबुद्धि वर्ग

शॉटपुट – अंशु गुप्ता प्रथम, तुषार द्वितीय व ओम राज तृतीय.

शाटपुट बालक – ब्रजेश कुमार प्रथम, राज कुमार चौधरी द्वितीय व सोनू कुमार तृतीय.

मंदबुद्धि बालिका वर्ग : चक्का फेंक – पायल कुमारी ने प्रथम.

60 मीटर दौड़ दिव्यांग बालिका वर्ग : खुशबू कुमार प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय व कल्याणी कुमारी तृतीय.

100 मीटर दौड़ बालक दिव्यांग वर्ग : मोहम्मद सर्जन प्रथम व सोनू कुमार द्वितीय.

100 मीटर दौड़ मूकबधिर बालक वर्ग : दीपक कुमार प्रथम, अनीश भारती द्वितीय व आदर्श कुमार द्वितीय.

100 मीटर दौड़ मंदबुद्धि बालक वर्ग : ओम राज प्रथम, तुषार द्वितीय व आंसू गुप्ता तृतीय.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन