bhagalpur news. स्मार्ट सिटी भागलपुर : स्मार्ट ड्रेनेज फेल, सड़कों पर बह रहा नाले का गंदा पानी

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 1:10 AM

विज्ञापन

कहने का भागलपुर स्मार्ट सिटी है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है

विज्ञापन

कहने का भागलपुर स्मार्ट सिटी है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 स्थित तिलकामांझी बरारी रोड इलाकों में कई दिनों से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा हो गया है. सड़कों पर जमा गंदे और बदबूदार पानी के कारण स्थानीय कारोबार पर इसका बुरा असर पड़ा है. स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि नाले का गंदा पानी जमा हो जाने के कारण सड़ांध इतनी ज्यादा है कि दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है. ग्राहक दुकान तक आने से भी कतरा रहे हैं. सड़क किनारे नाला का गंदा जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं. जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. पैदल चलने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार नगर निगम से की गई, लेकिन अधिकारियों के कोई फर्क नहीं पड़ रहा. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन बारिश की बात छोड़ दें तो सामान्य दिनों में भी नालों का जाम होना निगम की पोल खोल रहीं है. वहीं वार्ड नंबर 30 के पार्षद अभिषेक मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों से नाला ओवरफ्लो की सूचना मिली है. नगर निगम से ड्रेनेज मशीन की मांग की, पर अब तक नगर निगम के द्वारा कोई उपकरण उपलब्ध नहीं किया है. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन