bhagalpur news. शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्ट्रेट कर्मचारी टीम को किया पराजित

Updated at : 07 May 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्ट्रेट कर्मचारी टीम को किया पराजित

जिला स्कूल खेल मैदान पर जिला कलेक्ट्रेट टीम व शिक्षा विभाग भागलपुर टीम के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ

विज्ञापन

भागलपुर जिला स्कूल खेल मैदान पर जिला कलेक्ट्रेट टीम व शिक्षा विभाग भागलपुर टीम के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ. जिला कलेक्ट्रेट टीम का नेतृत्व अविनाश कुमार व शिक्षा विभाग भागलपुर टीम का नेतृत्व राजन कुमार कर रहे थे. उद्घाटन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक भागलपुर प्रमंडल के अनिल राय ने किया. कलेक्ट्रेट टीम के कप्तान अविनाश कुमार ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. टीम ने 16 ओवर में 161 रनों का स्कोर खड़ा किया. शिक्षा विभाग भागलपुर की टीम ने 13 ओवर में जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिया. शिक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्ररक्षण व बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया. मैन ऑफ द मैच शेखर आनंद बने. शिक्षा विभाग के कप्तान राजन कुमार के नेतृत्व में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया. शिक्षा विभाग टीम में देवी शंकर, संजीव चौधरी, शेखर आनंद, आलोक कुमार, चंदन कुमार सिंह, आशीष चौधरी, विनीत, राहुल तिवारी, नवीन भूषण शर्मा एवं अभिषेक शामिल थे. मैच में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भागलपुर के जिला सचिव श्याम नंदन सिंह, जिला अध्यक्ष राजकुमार प्रसून, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भागलपुर, जिला स्कूल के प्राचार्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन